सरोजिनी नगर दक्षिण मंडल में भाजपा की नई कार्यकारिणी घोषित

सरोजिनी नगर दक्षिण मण्डल-1 की भाजपा कार्यकारिणी घोषित, के.के. श्रीवास्तव बने अध्यक्ष
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दक्षिण मण्डल-1 की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। पार्टी संगठन ने के.के. श्रीवास्तव को मण्डल अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।
भाजपा महानगर द्वारा जारी सूची में सतगुरु प्रसाद को मण्डल उपाध्यक्ष, नीरज श्रीवास्तव को मण्डल महामंत्री और प्रीतम सिंह को मण्डल मंत्री नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अन्य पदाधिकारियों की भी सूची जारी की गई है।

पार्टी संगठन का कहना है कि नई कार्यकारिणी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को क्षेत्र में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
UP Energy Minister AK Sharma ने Shakti Bhawan में सख्त समीक्षा बैठक | UP Power Supply News
भाजपा महानगर अध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रिय रहेंगे और आगामी चुनावों में पार्टी को और मजबूत बनाएंगे।
सूत्रों के अनुसार, नई टीम जल्द ही क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान शुरू करेगी और पार्टी की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी।


