Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बैठक का आयोजन!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

आपको बता दें कि आगामी त्यौहार दीपावली, गोवर्धन पूजा, भईया दूज व छठ पूजा पर्वों को शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु आज जिलाधिकारी उन्नाव अपूर्वा दुबे की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन विकास भवन सभागार उन्नाव में किया गया। जिसमें आगामी पर्वों पर बरती जाने वाली विशेष सावधानियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया तथा सभी विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में विशेष निगरानी रखने के साथ ही पर्वों को सकुशल संपन्न कराए जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के सभी उपजिलाधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!