Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारलखनऊ
Trending

पंडित खेड़ा की समस्या: समिति को मिला आश्वासन, तीन दिवसीय धरना समाप्त

लखनऊ, 20 जुलाई 2025: Pandit Kheda Lucknow के सरोजनीनगर वार्ड प्रथम क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित समस्याओं को लेकर पंडित खेड़ा की जनता ने आखिरकार अपनी आवाज बुलंद की। पंडित खेड़ा की समस्या को लेकर पंडितखेड़ा समग्र विकास समिति व स्थानीय नागरिकों द्वारा तीन दिवसीय धरना आयोजित किया गया था, जो विधायक प्रतिनिधि के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया।

अधूरा नाला निर्माण बना लोगों के लिए बड़ी परेशानी

गौरतलब है कि सरोजनीनगर वार्ड प्रथम के पंडित खेड़ा में महीनों से रुका नाला निर्माण का काम लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ था। पंडित खेड़ा में नाला निर्माण कार्य 6 फरवरी 2024 को शुरू हुआ था, लेकिन इसके बाद से काम बार-बार रुकने से क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी रहती है।

शुभम सिटी लिंक रोड, रेलवे क्रॉसिंग और जलभराव की समस्या भी उठी

धरने में केवल नाले की ही नहीं बल्कि Pandit Kheda Lucknow क्षेत्र की कई और समस्याएं भी उठाई गईं। समिति ने शुभम सिटी पारा लिंक रोड, यादव आटा चक्की से छठ घाट तक की सड़क, रेलवे अंडरपास के नीचे जलभराव की समस्या और केसरीखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग पर वैकल्पिक मार्ग देने की भी मांग की।

धरना प्रारम्भ होते ही टीम राजेश्वर ने निभाया कुशल नेतृत्व

पंडित खेड़ा की समस्या: समिति को मिला आश्वासन, तीन दिवसीय धरना समाप्त

धरना प्रारम्भ होने से पहले ही धरना स्थल पर पहुँच कर टीम राजेश्वर के वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर अखिलेश सिंह, जो विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के प्रतिनिधि हैं, ने अपने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए तीन दिवसीय धरने को कुछ ही घंटों में समाप्त करवा दिया। उन्होंने ही विधायक की तरफ से सभा स्थल पर पहुँचकर सभी को आश्वासन दिया कि Pandit Kheda Lucknow क्षेत्र की सभी समस्याओं को तीन माह के भीतर धरातल पर उतार दिया जाएगा। इस दौरान सभी ने मुक्त कंठ से सरोजनीनगर के यशस्वी विधायक माननीय डॉ. राजेश्वर सिंह की जयकारे के साथ पंडित खेड़ा की जय और पंडित खेड़ा समग्र विकास समिति की जय के नारे लगाए।

धरना समाप्त करने की घोषणा

विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर अखिलेश सिंह के आश्वासन पर समिति ने धरना समाप्त करने की घोषणा की। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष विनीत मिश्रा, अरुण शुक्ला, अमित सिंह, विजेंद्र देव ओझा, अरुण दूबे, बृजेश श्रीवास्तव, नवीन, प्रदीप राजपाल, प्रमोद मिश्रा, बीबी पाल, अभिनव सक्सेना, वीरेंद्र तिवारी, अजय सिंह, अजय शुक्ला, पिंटू यादव, पूनम चौरसिया, पारुल मिश्रा, सीमा सिंह, आरती श्रीवास्तव, नेहा मिश्रा, संध्या, सुषमा, राधा विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं भी उपस्थित रहीं।

Lucknow Nagar Nigam: Smart City War Room में Lalit Kumar की Review Meeting | Complaint Redressal Lucknow

पंडित खेड़ा की जनता को जल्द मिलेगा समाधान?

स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि पंडित खेड़ा की समस्या का समाधान इस बार वाकई समय पर होगा और पंडित खेड़ा में नाला निर्माण कार्य को जल्द पूरा कर क्षेत्रवासियों को राहत दी जाएगी। क्षेत्र के नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का हल तय समय में नहीं हुआ तो वे पुनः धरने पर बैठने को बाध्य होंगे।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!