Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीति

नियमितीकरण की मांग कर रहे भू-विस्थापित संविदा कर्मियों ने मड़वा प्लांट में किया तोड़फोड़, वाहनों को किया आग के हवाले

जांजगीर चांपा जिले के ग्राम तेंदूभांठा स्थित मड़वा पावर प्लांट (अटल बिहारी ताप विद्युत गृह) में उस वक्त हालात बिगड़ गये, जब मड़वा ताप विद्युत प्लांट में ही काम करने वाले भू-विस्थापित संविदा कर्मियों ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दिया, नियमितिकरण की मांग को लेकर भू-विस्थापित संविदा कर्मचारी आंदोलन कर रहे थे, प्रशासन ने सभी आंदोलनकारियों से बात कर बीच का हल निकालने के लिए 4 जनवरी 2022 कि तिथि तय किया था और कर्मचारी सहमत भी थे.

अचानक आंदोलनकारी उग्र हो गये और प्लांट में घुसकर तोड़फोड़ करने लगे, प्लांट के बाहर मौजूद वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया, आंदोलनकारी ने मोके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और मिडिया कर्मियों पर पत्थरबाजी किया, इस पथरबाजी में कई पुलिस कर्मी भी घायल हैं जिन्हे इलाज के लिए चांपा और जांजगीर के अस्पताल में भेजा गया है, मोके पर भारी तनाव बना हुआ है प्लांट के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात हैं.

ये भी पढ़ें; अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कैबिनेट मंत्री का ज़ुबानी हमला

Lokesh Mishra

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!