Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
आवश्यक सूचनाब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

सूचना इंडिया के प्रधान संपादक ऋषभ मिश्रा आज़ाद को पत्रकार प्रेस परिषद (PPP) का चेयरमैन सर्वसम्मति से चुना गया

उत्तराखंड ऋषिकेश में पत्रकार प्रेस परिषद के द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, असम, जम्मू एवं कश्मीर, अरुणाचल प्रदेश, उड़ीसा, मध्य प्रदेश, नागालैंड, हिमाचल प्रदेश, सहित अन्य प्रांतों व जिलों से आए सैकड़ों पत्रकारों के बीच पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय सचिव ऋषभ मिश्रा आजाद को संत बाबा करुणेश महाराज के वैदिक मंत्रोचार के बीच पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा कृष्णदेव ने नई जिम्मेदारी देते हुए पत्रकार प्रेस परिषद का चेयरमैन घोषित किया। कार्यक्रम में पत्रकार प्रेस महासंघ के राष्ट्रीय सचिव सर्वेंद्र चौहान, राष्ट्रीय संगठन मंत्री संतोष शर्मा, डॉ रवि रस्तोगी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पत्रकार प्रेस परिषद के इस वार्षिक महाअधिवेशन में राज्य-स्तरीय पत्रकारों को सम्मानित करने के साथ साथ संगठन के पत्रकारों को 5 लाख का बीमा देने की घोषणा एवं नव वर्ष 2022 का कैलेंडर जारी किया गया।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!