Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
मनोरंजन

सस्पेंस-थ्रिलर वेब सीरीज माई का ट्रेलर रिलीज

सस्पेंस-थ्रिलर से भरपूर अपकमिंग वेब सीरीज माई का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। जिसे अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा की प्रोडक्शन कम्पनी क्लीन स्लेट्ज ने प्रोड्यूस किया है। बता दें इस वेबसीरीज में साक्षी तंवर एक ऐसी मां की भूमिका में हैं जो अपनी बेटी के कातिलों की तलाश में निकली है!

बताते चले ये वही प्रोडक्शन कंपनी है जिसे अनुष्का ने कुछ दिनों पहले ही इस प्रोडक्शन कम्पनी से अलग होने का एलान किया था। फ़िलहाल बात करे वेब सीरीज माई की तो इस में साक्षी तंवर मुख्य भूमिका में हैं, जबकि राइमा सेन और वामिका गब्बी समेत कई जाने-माने चेहरे अहम भूमिकाओं में दिखेंगे। ट्रेलर में साक्षी बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आती हैं। उनके कैरेक्टर की कई परतें हैं। साक्षी ने अब तक जितने किरदार निभाये हैं, यह उन भूमिकाओं से अलग है। साक्षी इससे पहले ऑल्ट बालाजी की कर ले तू भी मोहब्बत, जी5 की द फाइनल कॉल और ऑल्ट बालाजी-जी5 की मिशन ओवर मार्स वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं। साक्षी अब डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी की फिल्म पृथ्वीराज में एक भूमिका में दिखेंगी, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। इससे पहले द्विवेदी की फिल्म मोहल्ला अस्सी में साक्षी ने सनी देओल के किरदार की पत्नी का किरदार निभाया था। वहीं, वामिका डिज्नी प्लस हॉटस्टार की सीरीज ग्रहण से चर्चा में आयी थीं और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई फिल्म 83 में भी वो एक किरदार में नजर आयी हैं।

क्लीन स्लेट्ज प्रोडक्शन कम्पनी की अपकमिंग वेब सीरीज!!

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!