Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़सामाजिक

उन्नाव:- विकसित उत्तर प्रदेश@2047, समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

क्षेत्र की ग्राम पंचायत मटुकरी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्य के निर्देश के क्रम में विकसित उत्तर प्रदेश@2047, समृद्धि का शताब्दी पर्व महाभियान के अंतर्गत ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमे ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान के द्वारा उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासोन्मुखी एवं कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश एवं प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाते हुए आगामी वर्ष २०४७ तक भारत को पूर्ण रूप से विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है ।

जिसके लिए प्रदेश सरकार ने विभिन्न विकासपरक, जनहितकारी योजनाओं को लागू किया है जिसका लाभ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के वंचित तबके के लोगों को सीधे मिल रहा है। इसी संदर्भ में ग्राम मटुकरी में आयोजित हुई बैठक में ग्राम सचिव शिवम् शुक्ला ने सरकार की विभिन योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगो को विस्तार से समझाया उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार ने बिना भेदभाव के समाज के प्रत्येक तबके के लिए अनन्य विकासोन्मुखी योजनाएं लागू की हैं जिनका लाभ सभी वर्गों को प्राप्त हो रहा है। हमे पूर्ण विश्वास है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारा उत्तर प्रदेश २०४७ तक पूर्ण विकसित प्रदेश बन जाएगा। इस अवसर पर ग्राम प्रधान इनाम रसूल साहिल, क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजीलाल सहित ग्राम पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!