Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सामाजिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)उन्नावब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- शुक्लागंज में मानवता की मिसाल, बाढ़ पीड़ितों तक पहुँची मदद!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

लगातार बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए आज नगर में सामाजिक सरोकार की एक मिसाल देखने को मिली। दिनांक 14 सितम्बर, रविवार को सूर्या ग्लैक्सी मराहला चौराहा के तत्वाधान में विशाल भोजन वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी शुभम दीक्षित अपने सहयोगियों के साथ नाव द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुँचे और जरूरतमंद परिवारों के बीच करीब ढाई हज़ार भोजन पैकेट वितरित किए। भोजन पैकेट में पूड़ी-सब्जी और चावल शामिल थे। टीम ने रविदास नगर पानी की टंकी क्षेत्र, गंगा नगर, हुसैन नगर और गोताखोर मोहल्ले में पहुंचकर न केवल भोजन वितरण किया, बल्कि पीड़ितों का हालचाल भी जाना। लोगों ने बताया कि बाढ़ से जीवन अस्त-व्यस्त हो चुका है और सरकारी मदद के साथ-साथ ऐसे सामाजिक प्रयास ही उनके लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।

इस सेवा कार्य में शुभम दीक्षित के साथ राजन पाण्डेय, अनूप सिंह सेंगर, अंकित शुक्ला, विपिन पाण्डेय, सौरभ पाण्डेय, दीप तिवारी, ओम प्रकाश सिंह चौहान, मानस मिश्रा, मोंटू बाजपेई, सुमित शुक्ला और शहनवाज समेत कई अन्य युवाओं ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। स्थानीय नागरिकों ने इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए कहा कि कठिन समय में समाज के लोग अगर इस तरह आगे आते हैं तो बड़ी से बड़ी आपदा का सामना भी आसानी से किया जा सकता है।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!