कोआप. इन्ड. इस्टेट यूथ विंग’ केअत्याधुनिक कार्यालय का भव्य उद्घाटन’’

कानपुर से राजेश निगम की खास रिपोर्ट


युवा उद्यमियों को औद्योगिक विकास और सहकारिता की मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से गठित ‘कोआप. इन्ड. इस्टेट यूथ विंग’ के सुचारू संचालन के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है। कोआपरेटिव इस्टेट कार्यालय परिसर में ही निर्मित एक नवीन, अत्याधुनिक और सर्व-सुविधायुक्त कार्यालय का आज भव्य उद्घाटन किया गया।
इस गौरवशाली अवसर की सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि इस नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किसी मुख्य अतिथि द्वारा नहीं, बल्कि यूथ विंग के युवा उद्यमी सदस्यों के कर-कमलों द्वारा फीता काटकर किया गया। यह अनूठा निर्णय युवा उद्यमियों के आत्मनिर्भर नेतृत्व और उनके स्वाभिमान को रेखांकित करता है। इस अवसर पर चेयरमैन विजय कपूर ने सभी उद्यमी साथियों के साथ युवा उद्यमियों को अंगवस्त्र पहनाकर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।
यह कदम कोआपरेटिव इस्टेट के चेयरमैन श्री विजय कपूर जी की दूरदर्शी सोच और प्रेरणा का परिणाम है। चेयरमैन विजय कपूर का उद्देश्य युवा उद्यमियों को व्यापार और उद्योग जगत में अग्रणी भूमिका में लाने और उन्हें एक मजबूत संबल प्रदान करना है। यह नया कार्यालय भविष्य में युवा उद्यमियों की नियमित बैठकों, रणनीतियों और आगामी बड़े औद्योगिक आयोजनों का मुख्य केंद्र बनेगा।
इस अभूतपूर्व और ऐतिहासिक क्षण को लेकर कोआपरेटिव इस्टेट के सदस्यों में भारी उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में चेयरमैन विजय कपूर के साथ वाइस-चेयरमैन सुरेश पुरी एवं सचिव पंकज गिरधर के साथ युवा उद्यमी सौम्या टकरू, सृजना मल्होत्रा, दामिनी मिश्रा, कार्तिकेय गर्ग, रोहित नरूला, गगनदीप सिंह लार्ड, करन अरोड़ा, लोकेश पंजाबी, विपुल ईसरानी, कार्तिक कपूर, समनदीप सिंह, गुलशन बाधवा, सुयश गुलाटी, विपुल जैन, सौरभ विरमानी, संदीप अग्रवाल, स्वास्तिक भट्टाचार्य, अमल गुप्ता, वाजिद अली, ईशान यादव, जगदम्बा विश्वकर्मा, सिद्धार्थ गुप्ता, युवराज कपूर, अभीष्ट राय खरे, अभिजीत सिंह, अभिनव रस्तोगी, अभिषेक कपूर, अभिषेक शुक्ला, आदित्य गुप्ता, आदित्य करीवाला, अफजाल अहमद, अजय सिंह मन्नी, आकाश मेहदीरत्ता, आलोक त्रिपाठी, अमन अग्रवाल, अमान खान, अमन सिंह, अमित समतानी, आनन्द अग्निहोत्री, आनन्द सचान, अनीश कपूर, अनिकेत शर्मा, अंकित बहल, अंकुर नरूला, अंश कपूर, अंशुल अरोड़ा, अनुज खुराना, अनुज मिश्रा, अनुज सिंह, अर्पण सिंहल, अर्पित अवस्थी, आशीष अग्रवाल, आशीष गुप्ता, बख्शीश सिंह, अतुल निगम, अविरल दुबे, आयुष कपूर, कार्तिक अग्रवाल, चिन्मय श्रीवास्तव, चिराग डंग, दीपक वोहरा, दिव्यम खरे, गगनदीप सिंह, गर्वित अरोड़ा, गौरव अग्रवाल, गौरव सेठी, गुरमीत मल्होत्रा, गुरसिख पनेसर, हर्ष श्यामदासानी, हिमांशु जैसवाल, इन्दरदीप सिंह, जसमीत सिंह, जतिन अग्रवाल, जतिन लखमानी, जितेन्द्र माखीजा, करन कनोडिया, करन वर्मा, कुणाल अरोड़ा, कुश बिजलानी, कुश गुप्ता, कुशल चन्द्र सोनी, माधव अग्रवाल, मनी भाटिया, मनीष खत्री, मनीष खिलवानी, मयंक बजाज, मयंक मूलचंदानी, मयंक विज, मो. खालिद, मोहिल वोहरा, निखिल खन्ना, नितेश अरोड़ा, नितिन खन्ना, नीतिश अरोड़ा, पार्थ गुप्ता, पवन गुप्ता, प्रभजोत सिंह, प्रखर शर्मा, प्रतीक अग्रवाल, पुलकित सदाना, राहुल बहल, रजत गुप्ता, रवि शंकर शुक्ला, रिक्की सिंह, रिषभ भाटिया, रिषी अरोड़ा, रित्विक विज, रोहन सबलोक, रोहित कपूर, सागर गुप्ता, सक्षम विज, संभव खण्डेलवाल, समदर्श पुरी, संदीप पुरी, सौरभ कोडवानी, सौरभ सेठी, शुभम सबलोक, शुभांग गर्ग, सोनू मोटवानी, सुमित अग्रवाल, सुरजीत यादव, उमंग जैन, वरदान सिंह, विकल्प ओमर, विकास गुप्ता, विकास सिंह, विशाल गुप्ता, विशाल शर्मा, विवेक चतुर्वेदी, विवेक कुशवाहा, वारिस अली, यश अग्रवाल, मानस डंग, अश्वनी विश्वकर्मा, सुमित शर्मा, आनन्द तिवारी, सक्षम बजाज एवं भारी संख्या में उद्यमीगण उपस्थित रहे।



