Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

होटल रॉयल क्लिफ में फाइब्रॉइड, एंडोमेट्रियोसिस व मेनोपॉजपर CME के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजीत

राजेश निगम की रिपोर्ट

| कानपुर! न्यूज ब्यूरो ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी द्वारा फाइब्रॉइड, एंडोमेट्रियोसिस व मेनोपॉज
पर CME का आयोजन होटल रॉयल क्लिफ में |
कानपुर, 6 जून 2026 कानपुर ऑब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी,
द्वारा आज होटल रॉयल क्लिफ, कानपुर में “फाइब्रॉइड, एंडोमेट्रियोसिस एवं मेनोपॉज : वर्तमान
परिप्रेक्ष्य ” विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम आयोजित किया गया।
CME का शुभारंभ KOGS अध्यक्ष डॉ. कल्पना दीक्षित, सचिव डॉ. रेशमा निगम, मुख्य संरक्षक
डॉ. मीरा अग्निहोत्री एवं सभी वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञों द्वारा पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
मुख्य संरक्षक डॉ. मीरा अग्निहोत्री ने “फाइब्रॉइड और एंडोमेट्रियोसिस के प्रबंधन में रेलगोलिक्स
की भूमिका” पर मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि नई ओरल GnRH एंटागोनिस्ट दवा
रेलुगोलिक्स से फाइब्रॉइड व एंडोमेट्रियोसिस से पीड़ित महिलाओं को रक्तस्राव नियंत्रण, दर्द में राहत और सुविधाजनक डोजिंग मिलती है।
डॉ. नीलम मिश्रा ने ” मेनोपॉज में HRT की भूमिका” पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि सही समय पर शुरू की गई हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरेपी से हॉट फ्लश, हड्डियों की मजबूती और
जीवन की गुणवत्ता में सुधार होता है।
सभा को संबोधित करते हुए KOGS अध्यक्ष डॉ. कल्पना दीक्षित ने कहा, “भारतीय महिलाओं में फाइब्रॉइड
की घटनाएं बढ़ रही हैं। समय पर मेडिकल प्रबंधन से बड़ी सर्जरी से बचा जा सकता है।”
KOGS सचिव डॉ. रेशमा निगम ने जोर देकर कहा, “अधिकांश मरीज हॉट फ्लश, अनिद्रा और चिड़चिड़ापन
जैसे मेनोपॉज के लक्षणों को नजरअंदाज करती हैं, जिससे बाद में ऑस्टियोपोरोसिस, हृदय रोग और अवसाद
जैसी बड़ी स्वास्थ्य समस्याएं हो जाती हैं। प्रारंभिक जागरूकता जरूरी है।”
इस शैक्षणिक कार्यक्रम में कानपुर भर से 50 से अधिक वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ ने भाग लिया।

Rajesh Nigam

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!