9 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन इकाई नागल ने सौंपा ज्ञापन !

संगठन के जिला उपाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री तथा ब्लॉक अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ महामहिम राज्यपाल के नाम खंड विकास अधिकारी नागल को दिया ज्ञापन संगठन किसी भी पत्रकार का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा ! उत्तर प्रदेश के बरेली में यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान अंग्रेजी का प्रश्न पत्र आउट होने के मामले में पत्रकारों को जेल भेजे जाने को लेकर प्रदेश भर के पत्रकारों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है जिसको लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ कुमार के आदेश अनुसार तथा संगठन के ऊर्जावान जिलाध्यक्ष आलोक तनेजा के निर्देशन में संगठन की ब्लॉक इकाई नागल के द्वारा जिला उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा एवं संगठन के जिला महामंत्री अनुज स्वामी एवं ब्लॉक अध्यक्ष गुलफाम अली के नेतृत्व में प्रदेश में पत्रकार उत्पीड़न रोकने हेतु 9 सूत्रीय ज्ञापन प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम खंड विकास अधिकारी नागल को सौंपा गया।




