Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर नई रेलवे लाइन का सीआरएस ने किया गहन निरीक्षण

🟥 सई नदी पर बने पुलों का लिया जायजा, नई लाइन से ट्रेनों की गति और संरक्षा दोनों बढ़ेंगी

लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के अंतर्गत हरौनी-जैतीपुर railखंड पर सई नदी स्थित पुल संख्या 39 एवं 40 पर निर्मित लगभग 2200 मीटर लंबी नई रेलवे लाइन का शनिवार को रेलवे संरक्षा आयुक्त (सीआरएस), उत्तर रेलवे परिमंडल, दिनेश चंद देशवाल द्वारा गहन निरीक्षण किया गया।


🟥 नई रेलवे लाइन और पुलों का किया सूक्ष्म निरीक्षण
निरीक्षण के दौरान सीआरएस ने नई रेलवे लाइन, पुलों पर किए गए संरक्षा कार्यों, ट्रैक की गुणवत्ता तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को रेल संरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने और रेल संचालन को और अधिक सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए।


🟥 ट्रेनों की गति बढ़ाने में मिलेगी मदद
रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई रेलवे लाइन के निर्माण कार्य के पूर्ण होने से हरौनी-जैतीपुर रेलखंड पर ट्रेनों की गति बढ़ाना संभव हो सकेगा। इससे रेल परिचालन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध होगा। साथ ही यात्रियों को बेहतर रेल सेवाओं का लाभ भी मिलेगा।


🟥 कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सुनील कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल अभियंता/समन्वय राहुल सिंह सहित इंजीनियरिंग, परिचालन एवं संरक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


🟥 समीक्षा बैठक में परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा
इसके उपरांत मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय सभागार में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीआरएस ने लखनऊ मंडल में संचालित विभिन्न रेल परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। साथ ही संरक्षा, आधारभूत संरचना विकास एवं यात्री सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Mishra Manish

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!