Jorhat में गायक जुबीन गर्ग ने इली हॉल का किया उद्घाटन, शहर में उमड़ी भीड़

Jorhat, Assam: Jorhat शहर में फिर से खुले इली हॉल के दरवाजे, लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग ने सिने प्रेमियों के लिए इली हॉल का फीता काट कर उद्घाटन किया।। इस दौरान जुबीन के आने की खबर सुनते ही शहर के गराली में जुबीन के फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, फैंस इली हॉल के बाहर पहले से डेरा डाले खड़े नजर आये। भीड़ को देख गायक जुबीन को पीछे के रास्ते से लाया गया।
उद्घाटन समारोह में राज्य सभा के सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, मरियानी के विधायक रूपज्योति कुर्मी, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सिधांकु अंकुर बरूवा, इंडियन फुटबॉल फेडरेशन के उपाध्यक्ष शांतनु पुजारी व जोरहाट प्रेस क्लब के अध्यक्ष दिगंत बूढ़ागोहाई मौजूद रहे। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान नितेश जैन, निशांत जैन व रिपुदमन सिंह ने अथितियों का स्वागत किया। समारोह को संबोधित करते हुए गायक जुबीन गर्ग ने कहा कि इली हॉल के साथ उनकी कई यादे जुड़ी हुई है, जे बी कॉलेज में पढ़ाई के दौरान दोस्तो का अड्डा गराली में जमता था और इली हॉल इसका केंद्र था।



