इस्माइलगंज सीवर समस्या: लखनऊ वार्डवासी बेहाल, Jalkal Vibhag पर लापरवाही के आरोप

इस्माइलगंज में सीवर समस्या से वार्डवासी बेहाल, जिम्मेदारों पर लापरवाही का आरोप
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के इस्माइलगंज क्षेत्र में सीवर व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। Jalkal Vibhag Zone-7 की लापरवाही के कारण पूरे वार्ड में जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई है। सड़कों पर बहता sewage water न केवल स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है बल्कि बीमारियों का खतरा भी पैदा कर रहा है।
निवासियों का कहना है कि घरों से कुछ ही दूरी पर sewer water overflow हो रहा है, जिससे गलियां बदहाल हो चुकी हैं। लगातार बदबू और गंदगी से वातावरण दूषित हो रहा है। सीवर का पानी सड़कों पर जमा होने से गलियां टूटकर जर्जर हो गई हैं।
जिम्मेदार अधिकारियों पर सवाल
लोगों ने आरोप लगाया कि बार-बार शिकायतों के बावजूद Jalkal Department कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। वार्डवासियों का कहना है कि अगर जल्द ही सीवर लाइन की मरम्मत और सफाई का समाधान नहीं किया गया तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Balaji Enclave Lucknow में LSA Waste Management Company के खिलाफ प्रदर्शन
स्थानीय नागरिकों ने कहा कि जे. धनीराम केवल टेस्ट ट्यूब में साफ पानी लेकर photo opportunity तक सीमित हैं, जबकि वास्तविक जमीनी स्थिति पूरी तरह से अलग है।
निवासियों की मांग
निवासियों ने नगर निगम और प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप कर sewer line maintenance और drainage cleaning का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सके।




