Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- सहकार से ही सम्पूर्ण समृद्धि संभव है: अरुण सिंह!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

आज दिनांक २६ सितम्बर, शुक्रवार को विकास खण्ड कार्यालय बांगरमऊ के सभागार में एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान के संदर्भ में एक बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह ने उपस्थित जनसमूह से सहकारिता के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।

बताते चले ज़िला सहकारी बैंक के अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में आज बाँगरमऊ विकास खंड कार्यालय स्थित सभागार में एक विशाल बैठक आयोजित कर एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान का बिगुल फूँका गया। बैठक में अरुण सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि सहकार से ही पूर्ण समृद्धि प्राप्त की जा सकती है उन्होंने आगे कहा कि ज़िला सहकारी बैंक द्वारा किसानों के हित के विभिन्न कार्य किए गए हैं। पूर्ववर्ती सरकारों में व्याप्त भ्रष्टाचार को पूर्णतया समाप्त किया जा चुका है। किसान सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

बताया कि २०२३ में चलाए गए सदस्यता महाअभियान में जनपद ने ८० हज़ार सदस्य बनाकर चौथा स्थान प्राप्त किया था। इस बार हम सब लोग मिलकर एक लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य प्राप्त करके टॉप थ्री में अपना स्थान सुनिश्चित करेंगे। कार्यक्रम में पहुंचे बांगरमऊ विधायक श्रीकांत कटियार ने कहा कि सभी लोग सहकारिता से जुड़ कर सरकार की योजनाओं का लाभ उठाए। इस बार अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करना है। उन्होंने सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। कार्यक्रम को ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गंज मुरादाबाद विवेक सिंह पटेल, प्रमुख प्रतिनिधि बांगरमऊ अर्जुन लाल दिवाकर एवं डीजीएम पुनीत चौधरी के साथ ही बीडीओ अनिल कुमार सिंह ने भी संबोधित किया। खंड विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार एवं प्रधान संघ अध्यक्ष आई आर साहिल ने किया। प्रमुख रूप से रणंजय सिंह मोनू, पुत्तीलाल गौतम, शिव सिंह प्रधान, राघवेंद्र सिंह गुड्डू, पप्पू त्रिवेदी एवं संत कुमार आदि सहित काफ़ी संख्या में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

एम-पैक्स सदस्यता महाअभियान के संबंध में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में बैठके आयोजित की गईं। प्रमुख रूप से सरोसी ब्लॉक में सदर विधायक पंकज गुप्ता की अध्यक्षता एवं अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक अरुण सिंह के नेतृत्व में किसानों जनप्रतिनिधियों की एक विशाल बैठक आयोजित हुई जिसमें विधायक पंकज गुप्ता ने अपने विचार रखते हुए समस्त उपस्थित लोगों से इस सदस्यता महाभियान से जुड़ने की अपील की, साथ ही सरकार की उन योजनाओं की विस्तृत चर्चा की जो सहकार से संबंधित है। इसी क्रम में f८४ ब्लॉक में भी बैठक आयोजित हुई जिसमे ब्लॉक प्रमुख मनोज निषाद सहित काफ़ी लोग उपस्थित रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!