पंडित अटल बिहारी वाजपेयी पक्का छठ घाट: पंडित खेड़ा में शुरू हुआ छठ महापर्व के लिए स्थायी घाट का निर्माण
Pandit Atal Bihari Vajpayee Pakka Chhath Ghat: New Permanent Chhath Ghat Construction Begins in Pandit Kheda
लखनऊ, 28 अक्टूबर 2024: छठ महापर्व 2024 के शुभ अवसर पर लखनऊ के सरोजनी नगर क्षेत्र में पंडित खेड़ा के सभी भक्तों की वर्षों की मांग को ध्यान में रखते हुए स्थायी छठ घाट का निर्माण कार्य आरंभ हो गया है। सरोजनी नगर प्रथम की पार्षद गीता देवी गुप्ता और सरोजनी नगर के विधायक श्री राजेश्वर सिंह के सौजन्य से इस स्थल को पक्का छठ घाट में तब्दील किया जा रहा है। इसकी नींव 27 अक्टूबर 2024 को पंडित अटल बिहारी वाजपेयी छठ पूजा स्थल पर ईंट उतरने के साथ हो चुकी है।
स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी
पार्षद प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने जानकारी दी कि पंडित खेड़ा में छठ पूजा के लिए पिछले वर्ष अस्थायी घाट की व्यवस्था कराई गई थी, लेकिन इस वर्ष इसे पक्के छठ घाट में परिवर्तित किया जा रहा है। यह निर्माण कार्य न केवल स्थानीय भक्तों के लिए सुगम होगा, बल्कि माताओं और बहनों के लिए भी एक सुरक्षित और सुविधाजनक पूजा स्थल प्रदान करेगा।
Chhath Puja 2024: जानिए तिथियाँ, महत्व और परंपराएँ इस सूर्य उपासना पर्व की
समाज की सहभागिता और समर्थन
पंडित अटल बिहारी वाजपेयी छठ पूजा स्थल के पक्के निर्माण के प्रति स्थानीय जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त हो रहा है। सूचना इंडिया “इंडिया की आवाज़” के साथ बातचीत में पार्षद प्रतिनिधि संजय गुप्ता ने बताया कि “पार्षद गीता देवी और विधायक राजेश्वर सिंह जी द्वारा Chhath Puja 2024 के लिए भव्य छठ घाट का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आने वाले समय में सभी श्रद्धालु आसानी से छठ महापर्व का आयोजन कर सकेंगे।”
नगर निगम और प्रशासन का सहयोग
इस ऐतिहासिक कदम के लिए नगर निगम और प्रशासन के द्वारा भी हर संभव सहयोग दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और घाट पर लाइटिंग की सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश के समुचित विकास के क्रम में यह निर्माण कार्य एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
पंडित खेड़ा की जनता की प्रतिक्रिया
जब सूचना इंडिया ने पंडित खेड़ा की जनता से इस निर्माण के बारे में प्रतिक्रिया ली, तो स्थानीय निवासियों ने Chhath Puja 2024 के पहल की सराहना की और इसे क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। क्षेत्रीय निवासी मानते हैं कि छठ महापर्व के आयोजन के लिए पक्का घाट स्थानीय संस्कृति को संजोए रखने का एक ठोस कदम है।
पंडित खेड़ा राष्ट्रीय व्यापार संघ का गठन: महिपाल अध्यक्ष, प्रदीप उपाध्यक्ष नियुक्त
छठ महापर्व पर भव्य आयोजन की तैयारी
पार्षद गीता देवी और विधायक राजेश्वर सिंह जी द्वारा यह सुनिश्चित किया गया है कि छठ महापर्व का आयोजन इस बार भव्यता से किया जाएगा। सभी आवश्यक सुविधाएं, जैसे पेयजल, स्वच्छता, और सुरक्षित स्नान स्थल, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि इस महापर्व को ससम्मान मनाया जा सके।
पंडित खेड़ा के इस पक्के छठ घाट का निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए एक बहुप्रतीक्षित पहल है। इस स्थल का निर्माण कार्य केवल आस्था का सम्मान नहीं, बल्कि सामुदायिक एकता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।




