Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंलखनऊ

Balaji Enclave Lucknow में LSA Waste Management Company के खिलाफ प्रदर्शन

Balaji Enclave Lucknow में Waste Management Company LSA के खिलाफ प्रदर्शन

मनीष मिश्रा / सूचना इंडिया

लखनऊ। IIM Road स्थित Balaji Enclave Colony के निवासियों ने सोमवार को कूड़ा उठाने वाली कंपनी LSA के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके के बीच कंपनी का Garbage Collection Setup होने से संक्रमण और बीमारियों के फैलने का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

कॉलोनीवासियों का आरोप: स्वास्थ्य पर खतरा

निवासियों ने हाथों में दफ्ती बोर्ड लेकर नारेबाजी की और Candle March निकालकर विरोध दर्ज कराया। उनका कहना है कि आवासीय क्षेत्र में Waste Management Activities चलने से बच्चों और बुजुर्गों पर Health Hazard का खतरा मंडरा रहा है।

विज्ञापन

पहले भी उठ चुकी है आवाज, नहीं हुआ समाधान

स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे पहले भी वे कई बार LSA Company के खिलाफ शिकायत कर चुके हैं। इसके बावजूद कंपनी का सेटअप वहीं मौजूद है और अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

प्रशासन और Nagar Nigam से अपील

कॉलोनीवासियों ने Lucknow Nagar Nigam और जिला प्रशासन से मांग की है कि कंपनी का सेटअप जल्द से जल्द हटाया जाए। उनका कहना है कि अगर समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो क्षेत्रवासियों को गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!