Indira Nagar Ward C Block: Lucknow Nagar Nigam की लापरवाही, Street Light Failure और सफाई में बड़ी लापरवाही

इंदिरा नगर वार्ड सी ब्लॉक अंधेरे में डूबा, नगर निगम और पार्षद प्रतिनिधि पर सवाल
लखनऊ। राजधानी के Indira Nagar Ward C Block में अंधेरे की समस्या ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। Lucknow Nagar Nigam की लापरवाही और street light failure के कारण गलियां सुबह तक अंधेरे में डूबी रहती हैं। इससे महिलाओं और morning walkers की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
स्थानीय चिकित्सक Dr. Ramakant ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए नगर निगम के Marg Prakash Vibhag की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा कि “सुबह पांच बजे तक सी ब्लॉक की अधिकांश सड़कों पर अंधेरा रहता है। कभी नहीं सोचा था कि Lucknow Nagar Nigam इतनी उदासीनता दिखाएगा।”
हनुमान मंदिर मार्ग पर नहीं जल रही लाइटें
सी ब्लॉक से Hanuman Mandir Marg तक कई हफ्तों से स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद RR Chief Manoj Prabhat कोई संज्ञान नहीं ले रहे। रात के समय महिलाएं घर से निकलने में असुरक्षित महसूस कर रही हैं और सुबह टहलने वाले बुजुर्गों को आवारा कुत्तों से खतरा बना रहता है।
सफाई व्यवस्था में भारी लापरवाही
इंदिरा नगर वार्ड में सफाई कार्य Swachhkar Vikas Seva Sansthan के माध्यम से कराया जा रहा है। कागजों में 41 सफाईकर्मी दिखाए गए हैं, लेकिन मौके पर मुश्किल से 4-5 ही नजर आते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सुपरवाइजरों के बीच corruption nexus है और शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।
इस्माइलगंज सीवर समस्या: लखनऊ वार्डवासी बेहाल, Jalkal Vibhag पर लापरवाही के आरोप
गार्डन वेस्ट उठाने में नाकामी
पार्कों और गलियों में पड़े garden waste और पेड़ों की कटाई का मलबा नहीं उठाया जा रहा। निवासियों का कहना है कि पार्षद प्रतिनिधि Suraj Jaswani केवल फोटो खिंचवाने तक सीमित हैं, असली काम पर ध्यान नहीं देते। इससे पूरे क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप और बदबू बढ़ रही है।
लोगों की नाराज़गी
निवासियों ने नगर आयुक्त Gaurav Kumar से सीधे हस्तक्षेप की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लोगों ने साफ कहा – “अब बस बहुत हुआ।”




