Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उन्नावउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)फटाफट खबरेंसामाजिक

उन्नाव:- पूर्व सैनिको ने मनाया अनुशासित एवं भव्य तरीके से गणतंत्र दिवस!!

उन्नाव से जिला संवाददाता अनुज तिवारी

राष्ट्र रक्षक की भूमिका में राष्ट्र प्रेम के साथ संविधान के मूल्यों को हमें समाज में सकारात्मक संदेश देते रहना है — प्रदेश महासचिव संजय सिंह फौजी!

77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर पूर्व सैनिक समाज सेवा एसोसिएशन द्वारा भव्य एवं अनुशासित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सोल्जर बोर्ड परिसर में झंडारोहण के साथ हुई, जहाँ शहीद स्थल पर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर पूर्व सैनिक समाज सेवा एसोसिएशन के सम्मानित सैनिक सदस्य साथियों के साथ प्रदेश महासचिव संजय सिंह फौजी 77 वां गणतंत्र दिवस मनाया। कार्यक्रम के उपरांत बड़े चौराहा, उन्नाव में आम जनमानस के बीच भारत माता की जयकारों के साथ तिरंगा वितरण किया गया। पूर्व सैनिकों ने देशभक्ति, एकता और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए नागरिकों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

संजय सिंह फौजी द्वारा आम जनमानस को सकारात्मक सोच, राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं संविधान के मूल्यों को अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला संयोजक आशुतोष मिश्रा संरक्षक जटाशंकर तिवारी कैप्टन आर जी मिश्रा कैप्टन रवि रंजन गोविंद सिंह एसपी यादव श्याम बाबू यादव जीएस भदोरिया विशेषवर यादव रामबालक यादव राजेश बाजपेई अनिल पटेल किशन कुमार पाल विजय कुशवाहा राजदीप सिंह दिनेश राय करण सिंह आदि पूर्व सैनिक रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!