IND vs ENG: ऋषभ पंत रन आउट, KL राहुल ने ठोका शतक | लॉर्ड्स टेस्ट

ऋषभ पंत ने KL राहुल से पूछा ‘चौका क्यों नहीं मारा?’, फिर खुद रन आउट होकर गंवाया शतक का मौका
इंग्लैंड बनाम भारत तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स के मैदान पर तीसरे दिन की सुबह भारतीय टीम के लिए अच्छी शुरुआत साबित हुई थी। KL राहुल और ऋषभ पंत की साझेदारी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों को परेशान कर दिया था। लेकिन लंच ब्रेक से ठीक पहले एक ऐसी घटना हुई जिसने भारतीय टीम के उत्साह को झटका दे दिया।
पंत ने राहुल से कहा – ‘चौका क्यों नहीं मारा?’
दरअसल, KL राहुल 97 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। 66वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने एक रन लेकर अपना स्कोर बढ़ाया लेकिन चौका लगाकर शतक पूरा करने का मौका गंवा दिया। उसी ओवर में ऋषभ पंत ने राहुल से मजाकिया अंदाज़ में पूछा – ‘चौका क्यों नहीं मारा?’ पंत चाहते थे कि राहुल लंच से पहले ही शतक पूरा कर लें।
बेन स्टोक्स ने दिखाई कप्तानी चतुराई
तीसरी गेंद पर पंत ने डिफेंस खेला और रन के लिए दौड़ पड़े। राहुल ने भी तुरंत रिस्पॉन्ड किया लेकिन पंत बीच में झिझक गए। इस मौके का फायदा इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने उठाया और डायरेक्ट हिट से पंत को रन आउट कर दिया। रन आउट होते ही स्टोक्स ने गुस्से में अपनी कैप पटकी और पूरा लॉर्ड्स स्टेडियम इंग्लैंड के फील्डिंग का मुरीद हो गया।
ऋषभ पंत का शानदार अर्धशतक, लेकिन शतक से चूके
ऋषभ पंत ने इस सीरीज में अब तक शानदार बल्लेबाजी की है। वे तीसरा शतक लगाने के करीब थे लेकिन 74 रन बनाकर आउट हो गए। इससे पहले भी पंत ने जोफ्रा आर्चर की गेंदों को जमकर बाउंड्री के बाहर भेजा। उन्होंने शोएब बशीर को भी छक्का लगाया। हालांकि, विकेटकीपिंग के दौरान उनकी उंगली में चोट लगी थी, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आक्रामक अंदाज में रन बटोरे।
मैच का ताज़ा अपडेट- Full Score Card
समाचार लिखे जाने तक रविंद्र जडेजा 44 गेंद पर 26 रन और नितीश कुमार रेड्डी 37 बॉल पर 13 रन बनाकर खेल रहे हैं, इससे पहले मौजूदा सीरीज में दूसरा शतक बनाने के ठीक बाद KL राहुल बशीर का शिकार हो गए।




