Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

बदलते मौसम की मार, जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

उन्नाव। जिला अस्पताल में बार-बार बदल रहे मौसम के मिजाज से लोग बिमारियों की चपेट में आकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हो रहें हैं। जिला अस्पताल में उल्टी,दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। डॉक्टरों के द्वारा बीमारियों से बचाव पर जोर दिया जा रहा है। बारिश के बाद तेज धूप के चलते लोग बीमारियों की चपेट में आ रहें हैं। बुधवार को अस्पताल में पेट दर्द,डायरिया आदि के मरीजों की भरमार रही। बता दें बारिश के बाद एकाएक मौसम साफ होने से तेज धूप निकल रही है। मौसम बदलने से लोग संक्रमण बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल के वार्ड मरीजों से फुल हो गए हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गो पर मौसम की मार दिख रही है। अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे 935 मरीजों ने पर्चा बनवाकर अस्पताल की ओपीडी में डाॅक्टरों को दिखाने पहुंचे। अधिकांश मरीज उल्टी दस्त और पेट दर्द,बुखार की समस्या से परेशान थे। महिला फिजिशियन डॉ कृतिशा चंद्रा ने लोगों से मौसम से बचाव खानपान सेहत की देखभाल करने और सावधानी बरतने की सलाह दी। जरा सी लापरवाही बीमारियों का कारण बन सकती है। खान-पान में लोग सावधानी बरतें, तेज धूप से बचाव करें।

शशांक मिश्रा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!