Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
स्मार्ट सिटीफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचारलखनऊ
Trending

Lucknow Nagar Nigam की लापरवाही: Thakurganj के बाद Maulviganj में Broken Drain Wall बन रही खतरा

ठाकुरगंज Open Drainage से नहीं सीखा सबक! अब Maulviganj Ward में Broken Drain Wall बन रही खतरा

मनीष मिश्रा | Lucknow News

Lucknow Nagar Nigam की लापरवाही एक बार फिर चर्चा में है। Thakurganj Incident में खुले नाले में युवक सुरेश के गिरने और अब तक लापता होने के बाद भी नगर निगम ने कोई सबक नहीं लिया। अब Maulviganj Ward के Gaush Nagar Tunnel के पास Chikmandi Drain की टूटी दीवार (Broken Drain Wall) यहां के लोगों के लिए मौत का न्योता बनी हुई है।

Municipal Corporation Negligence पर वार्ड पार्षद Mukesh Singh Monty ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर चेताया है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद सिर्फ औपचारिक Inspection कर लौट जाना लोगों के जीवन से खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि Dangerous Drain Lucknow में एक साल से ज्यादा समय से कोई Repair Work शुरू ही नहीं हुआ।

Letter from Ward Councillor Mukesh Singh Monty to the Municipal Commissioner

खास तौर पर Khatikahana Area में Chikmandi नाले की दीवार गिर चुकी है। पार्षद का कहना है कि अगर जल्द Drainage Repair नहीं हुआ तो Thakurganj जैसी कोई और घटना किसी भी वक्त हो सकती है। ठाकुरगंज के Open Drainage Issue ने पहले ही साफ कर दिया है कि नाले की सफाई के बाद ढक्कन नहीं रखने से कैसे हादसा हुआ और सुरेश अब तक नहीं मिला।

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा, नगर निगम की अनदेखी से पार्षद नाराज़

Mukesh Singh Monty ने साफ चेतावनी दी है कि Maulviganj में यदि कोई बड़ा हादसा होता है तो इसकी सीधी जिम्मेदारी Lucknow Nagar Nigam Officials की होगी। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या Zone-1 प्रभारी Zonal Officer Kishori Lal इस बार चेतावनी को गंभीरता से लेंगे या फिर एक और Drainage Accident Lucknow का इंतजार करेंगे?

अब वक्त आ गया है कि नगर निगम जवाबदेही तय करे और Broken Drain Wall की मरम्मत तत्काल शुरू कराए ताकि Lucknow City Drainage Problems से लोगों को राहत मिले और कोई नया हादसा न हो।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!