ब्रेकिंग न्यूज़
पवन तिवारी कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के निर्विरोध महामंत्री घोषित

विशेष संवाददाता यू.बी. सिंह

कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) में आज चुनाव अधिकारियों द्वारा पवन तिवारी को निर्विरोध महामंत्री के पद पर चुना गया। अरविंद सचान के लिखित में नामांकन वापस लेने के कारण पवन तिवारी का निर्विरोध चयन का मार्ग साफ हो गया, ज्ञात हो कि इससे पूर्व में भी कानपुर उद्योग व्यापार मंडल (दक्षिण) के चुनाव में अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री एवं प्रचार मंत्री का चयन भी निर्विरोध तरीके से सम्पन्न हुआ था।
मुख्य चुनाव अधिकारी रामेश्वर गुप्ता “लाला भैया”, देवी प्रसाद एवं अन्य ने वीडियो जारी कर जानकारी साझा की।

