Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उन्नाव:- पुलिस लाइन में जोनल/स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया।।

उन्नाव से अनुज तिवारी की रिर्पोट...

आज दिनाक 02.05.2023 को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती अपूर्वा दुबे तथा पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ शंकर मीना द्वारा पुलिस लाइन में जोनल/स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा प्रशासनिक/पुलिस अधिकारियों को ब्रीफ किया गया।

ब्रीफिंग में समस्त जोनल/स्टेटिक मजिस्ट्रेट को निर्देश दिये गये कि सभी अधिकारीगण पोलिंग पार्टियों के साथ ही रवाना होंगे तथा सम्बन्धित बूथ पर ही रात में रुकेंगे। पोलिंग पार्टियों के लिए खाने-पीने की समस्त व्यवस्थाएं बूथ पर ही सुनिश्चित करायी गयी है। 04 मई को मतदान प्रातः 07.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक कराया जाना है। डयूटी में तैनात सभी अधिकारीगण अलर्ट एवं एक्टिव रहे।

सभी मतदाताओं के प्रति अच्छा व्यवहार रखे। उन्होने कहा कि सभी अधिकारीगण निर्वाचन कन्ट्रोलरूम नं0 0515-2970785 के सम्पर्क में रहें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में तुरन्त सम्पर्क करें। किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचनाएं उत्पन्न न हों, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) श्री नरेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री शशि शेखर सिंह सहित समस्त प्रशासनिक/पुलिस अधिकारीगण एवं जोनल/स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि मौजूद रहे।

Anuj Tiwari

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!