Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)

धूमधाम से मनाया गया गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व, हजारों श्रद्धालुओं ने दरबार साहिब में टेका माथा

ऋषिकेश; ऋषिकेश के गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह महाराज का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। पूरे गुरुद्वारा परिसर को गुब्बारों और लाइटों से सजाया गया।

सुबह से ही दरबार साहिब में माथा टेकने के लिए हजारों श्रद्धालुओं के भीड़ उमड़ती हुई दिखाई दी। देर शाम तक गुरु का अटूट लंगर भी चलाता रहा। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, नगर निगम की महापौर अनीता ममगाई सहित शहर के कई जनप्रतिनिधि भी दरबार साहिब में हाजिरी लगाने पहुंचे। सभी ने गुरु घर में कोरोना के बढ़ रहे कहर को कम करने के लिए प्रार्थना की। 7 दिसंबर से शुरू हुए गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का भी आज समापन हो गया। देर शाम तक चले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान कथा गुरबाणी कीर्तन का श्रवण श्रद्धालुओं ने किया।

ये भी पढ़ें ; फिल्म फेस्टिवल में देवेश पंवार को मिला बेस्ट डॉक्युमेन्ट्री फिल्म का अवार्ड

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!