चार धाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति ने 177 व्हीलबेस की बसों को पहाड़ पर संचालित करने का किया विरोध
रविवार को संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री की प्रेस वार्ता
“संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति ने 177 व्हीलबेस की बसों को पहाड़ पर संचालित करने का किया विरोध”
चार धाम यात्रा संचालित करने वाली संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति ने 177 व्हीलबेस की बसों को पहाड़ पर संचालित करने का विरोध किया है। समिति ने सरकार से 177 व्हीलबेस को संचालित करने के आदेश को फिलहाल स्थगित करने की मांग की है। इस संबंध में रविवार को संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री और समिति से जुड़े पदाधिकारी ने प्रेस वार्ता की। जिसमें बताया कि आचार संहिता लगने से ठीक 1 दिन पहले पहाड़ पर 177 व्हील बेस की बसों को संचालित करने का जीओ जारी किया गया है जो सीधे-सीधे 166 व्हीलबेस की बसें संचालित करने वालों के हितों पर कोठारा घाट है। जिसे समिति बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है। पहाड़ पर कई ऐसे संकरे मार्ग है जहां पर 166 व्हीलबेस की बसों को संचालित करना भी मुश्किल होता है। ऐसे में 177 वील बेस की बसें यदि संचालित होगी तो इसका खामियाजा परिवहन व्यवसाय को उठाना पड़ेगा।
उत्तराखंड परिवहन महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने बताया कि पिछले कई दशक से संयुक्त रोटेशन व्यवस्था समिति के तहत चार धाम यात्रा संचालित की जा रही है। इस बार ज्यादा से ज्यादा बेहतर सुविधाएं देकर चार धाम यात्रा संचालित करने का निर्णय लिया गया है। लेकिन सरकार की ओर से जो 177 व्हीलबेस की बसों को संचालित करने का निर्णय लिया है वह बिल्कुल गलत है। फिलहाल आचार संहिता लगी हुई है। इसलिए परिवहन व्यवसाय मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि वह जारी किए गए जिओ को फिलहाल अभी लागू न करें। यदि सरकार उनकी मांग पर ध्यान नहीं देती तो आचार संहिता खत्म होने के बाद परिवहन महासंघ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।
आप हमारी खबरों को यहाँ पर भी देख और पढ़ सकते हैं –
YouTube :- Soochna India National – YouTube
Instagram :- https://www.instagram.com/soochnaindi…
Facebook :- https://www.facebook.com/soochnanetwork
Twitter:- https://twitter.com/SoochnaC