Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर प्रदेश के सभी सांसदों को ऑनलाइन व्यापार के अनियंत्रित विस्तार के विरोध में सौंपा ज्ञापन

यू.बी. सिंह की खास रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के आवाहन पर उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के व्यापार मंडलों द्वारा सभी जनपदों के लोकसभा सांसदों के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को संबोधित करते हुए ऑनलाइन व्यापार के अनियंत्रित विस्तार से छोटे फुटकर व्यापारियों के संरक्षण हेतु सख्त कानून बनाने हेतु ज्ञापन सौंपा गया। प्रदेश अध्यक्ष की इस सराहनीय पहल का समस्त व्यापारी बंधुओं ने हृदय से स्वागत किया और उनके प्रति आभार प्रकट किया, ऑनलाइन व्यापार से छोटे व्यापारियों के समक्ष उत्पन्न हो रही चुनौतियों के निराकरण के संदर्भ में पूर्व में भी प्रदेश अध्यक्ष ने सराहनीय प्रयास किया है और व्यापार मंडल के उद्देश्य को सार्थक और जीवंत बनाए रखा है।

Udaybhan Singh

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!