Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज को पहली बार मिला LCIF Chevron सम्मान,अतुल सिंह के अध्यक्षीय कार्यकाल में क्लब ने हासिल की विशेष उपलब्धि

जौनपुर में मानवीय सेवा और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज ने सेवा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल फाउंडेशन (LCIF) की ओर से क्लब को वर्ष 2025-26 का प्रतिष्ठित Chevron सम्मान पहली बार प्रदान किया गया है। यह सम्मान क्लब में Melvin Jones Fellowship (MJF) recipient बनने के उपलक्ष्य में प्रदान किया गया है।
क्लब के पदाधिकारियों के अनुसार, लायंस क्लब जौनपुर क्षितिज के सदस्यों को पूर्व में भी Melvin Jones Fellowship की उपाधि मिलती रही है, लेकिन MJF recipient बनने के उपलक्ष्य में प्रदान किया जाने वाला LCIF Chevron सम्मान क्लब को पहली बार प्राप्त हुआ है। क्लब के लिए इसे सेवा यात्रा की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
इस उपलब्धि के साथ वर्ष 2024-25 में क्लब के अध्यक्ष रहे अतुल सिंह का कार्यकाल भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। उनके नेतृत्व में क्लब को लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के 321E के लगभग 150 क्लबों के बीच बेस्ट क्लब अवार्ड भी प्राप्त हुआ। उनके कार्यकाल में क्लब की विभिन्न सेवा गतिविधियों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक एवं मानवीय सेवा के कार्यों पर विशेष जोर दिया गया।
LCIF के चेयरपर्सन एवं तत्कालीन अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष फैब्रिसियो ओलिवेरा की ओर से क्लब अध्यक्ष अतुल सिंह को भेजे गए बधाई पत्र में इस उपलब्धि के लिए क्लब को शुभकामनाएं दी गई हैं। पत्र में Chevron को स्थानीय समुदाय के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर सेवा के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया गया है।
Melvin Jones Fellowship कार्यक्रम के माध्यम से प्राप्त सहयोग का उपयोग LCIF द्वारा विश्वभर में विभिन्न मानवीय सेवा परियोजनाओं में किया जाता है। ऐसे में क्लब को मिला यह Chevron मानवीय सेवा के व्यापक वैश्विक अभियान में क्लब की सहभागिता को भी दर्शाता है।
क्लब को प्राप्त वर्ष 2025-26 का Chevron अब क्लब के बैनर की शोभा बढ़ाएगा। क्लब सदस्यों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए अतुल सिंह को बधाई दी। सदस्यों ने कहा कि यह सम्मान पूरी टीम की सामूहिक सेवा भावना और निरंतर प्रयासों का परिणाम है तथा भविष्य में समाज और मानवता की सेवा के लिए और अधिक समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देगा।

Pravin Chaubey

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!