Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
उत्तराखंड (Uttarakhand)ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली – पौड़ी नेशनल हाईवे बंद, भूस्खलन से कटी सड़क।

कोटद्वार : एनएच 534 हुआ बन्द यात्री परेशान || Soochna India

कोटद्वार :- पौड़ी गढ़वाल में कोटद्वार के पास दिल्ली – पौड़ी एनएच 534 पर सड़क कट जाने से यातायात बंद हो गया है। #कोटद्वार और दुगड्डा के बीच आमसौड़ के पास भूस्खलन के कारण सड़क पर भारी तादाद में मलवा आ जाने से पुलिस ने यातायात को पूरी तरह से रोक दिया है। जिसके चलते गढ़वाल आने जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उधर #एनएच प्रशासन भी सड़क को खोलने की क़वायद में जुट गया है।

आपको बता दें कि कोटद्वार से पौड़ी जाने वाले नेशनल हाईवे पर रात में हुए भूस्खलन का भारी मलवा खिसक कर आ जाने से सड़क पूरी तरह कट गयी। जिससे कोटद्वार का संपर्क जनपद पौड़ी के साथ साथ लैंसडाउन, श्रीनगर, सतपुली सहित पूरे गढ़वाल से कट गया है। उधर रात में सड़क पर मलवा और बड़े बड़े बोल्डर आ जाने की सूचना से पुलिस और N H प्रशासन के हाथपांव फूल गये।

आनन फानन में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया और तुरंत यातायात को पूरी तरह रोक दिया। वहीं नेशनल हाइवे के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और रास्ता साफ़ करने के लिए जेसीबी मशीनें लगा दीं। लेकिन अभी भी सड़क को यातायात के लिए सुचारू नही कर पाए हैं। प्रशासन का कहना है कि उन्होंने रात 12 बजे से ही सड़क को ठीक करने के लिए काम शुरू कर दिया है। जो शाम 7 बजे तक पूरा होने की उम्मीद है। जिसके बाद ही सड़क को यातायात के लिए खोला जा सकता है।

बाइट : मनोज रावत, एनएच अधिकारी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!