Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking News

बरेली: कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं संग सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

बोले- प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात कर क्षेत्र के विकास में जुटें कार्यकर्ता, वोकल फॉर लोकल और जल संरक्षण को बढ़ावा दें

उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की पवन विहार कॉलोनी में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। कैंट विधानसभा विधायक एवं भाजपा के सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने पार्टी पदाधिकारियों, स्थानीय पार्षदों और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री का संबोधन सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री के विचारों को राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सेवा से जोड़ते हुए क्षेत्र के विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

विधायक संजीव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार राष्ट्र निर्माण, नि:स्वार्थ समाज सेवा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा प्रदान करते हैं। उनके अनुसार ‘मन की बात’ के माध्यम से देश के अलग-अलग हिस्सों में हो रहे सकारात्मक बदलाव, नवाचार और जनभागीदारी के प्रयासों को सामने लाया जाता है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री के विचारों को आत्मसात कर अपने-अपने क्षेत्रों में जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाने और क्षेत्र का विकास सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने की अपील

संजीव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री की ओर से समय-समय पर उठाए गए ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियानों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से छोटे व्यापारियों, कारीगरों और शिल्पकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। लोगों को स्थानीय स्तर पर तैयार होने वाले उत्पादों को प्राथमिकता देने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।

उन्होंने जल संरक्षण पर भी जोर देते हुए ‘कैच द रेन’ अभियान से जुड़ने की अपील की। कहा कि बारिश की हर बूंद को सहेजना सामूहिक जिम्मेदारी है। जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही इसके लिए स्थानीय स्तर पर भी प्रयास किए जाने चाहिए।

विधायक ने कहा कि जब समाज का प्रत्येक नागरिक अपनी जिम्मेदारी समझकर जनहित के कार्यों में भागीदारी करेगा, तभी मजबूत और समृद्ध भारत के लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ा जा सकेगा।

कार्यक्रम में राज बहादुर सक्सेना, अरुण कश्यप, अमरीश कठेरिया, मुकेश कुमार, सुनील कुमार, ऋषभ रत्नाकर, रितेश रत्नाकर, निखिल रत्नाकर, सुनील कुमार एडवोकेट, अनुज कुमार समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Sanjay Srivastva
Sanjay Srivastva (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!