Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
दुर्घटनाउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)राष्ट्रवादलखनऊ

Sikkim Road Accident: स‍िक्‍किम हादसे में UP के 4 जवान शहीद, आज शाम Lucknow Airport पहुंचेंगे पार्थिव शरीर

लखनऊ। सिक्किम में सेना के वाहन के खाई में गिर जाने से हुई 16 जवानों के बल‍िदान में 4 जवान उत्तर प्रदेश के भी हैं। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार शहीदों में हवालदार चरण सिंह लल‍ितपुर, लांस नायक भूपेंद्र सिंह एटा, श्याम सिंह यादव उन्नाव और लोकेश कुमार मुजफ्फरनगर शामिल हैं। चारो जवानों के पार्थिव शरीर आज शाम तक लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचने की उम्मीद है।

सिक्किम सड़क हादसे में ललितपुर का जवान भी बलिदान


सिक्किम में हुए सड़क हादसे में जो 16 जवान बलिदान हो गये, उनमें से एक ललितपुर जिले का जवान भी शामिल है। जवान का परिवार सौजना थाना क्षेत्र में रहता है। मौत की खबर आते ही गांव व परिवार में मातम छा गया। सौजना क्षेत्र निवासी श्रीचरन सिंह पुत्र हुकुम सिंह (40) सेना में जवान थे। वर्तमान में वह सिक्किम में तैनात थे। सेना के अधिकारियों के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जेमा, उत्तरी सिक्किम में सड़क हादसा हुआ।

पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेण्ट कर्नल महेन्द्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। जानकारी होते ही बचाव कार्य शुरू कराया गया। हादसे में 3 जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिक बलिदान हो गये। हादसे में ललितपुर के सौजना निवासी श्रीचरन सिंह भी बलिदान हुये। देर शाम जब अधिकारियों ने फोन कर घटना की जानकारी दी तो जवान के घर में कोहराम मच गया।

एटा के भूपेंद्र सिंह भी बलिदान, राजकीय सम्मान के साथ होगी अंत्येष्टि

अलीगंज क्षेत्र के गांव ताजपुर अदादा निवासी 32 वर्षीय भूपेंद्र सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह की तैनाती सिक्किम में थी। जवानों को सेना की बस पोस्ट पर लेकर जा रही थी। अचानक बस खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में जवान भूपेंद्र भी शामिल थे। देर शाम उनके बलिदान की खबर मिली तो उनके घर में कोहराम मच गया। भूपेंद्र की शादी 3 वर्ष पहले ही हुई थी। अपर जिलाधिकारी प्रशासन आलोक कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। दुखद हादसा है, सैनिक की राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि की जाएगी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!