Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिकउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)ब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिलखनऊ

तीन बार सरोजनीनगर से विधायक रहे शारदा प्रताप शुक्ला का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

प्रदेश सरकार में पूर्व मंत्री और सरोजनीनगर सीट से तीन बार के विधायक शारदा प्रताप शुक्ला का निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। वहीं उन्होंने शुक्रवार को आखिरी सांस ली। वे करीब 77 वर्ष के थे। शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर क्षेत्र के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाते थे। सरोजनीनगर के रहीम नगर इलाके के पड़ियाना गांव निवासी शारदा प्रताप शुक्ला ने राजनीति के मैदान में काफी दूरी तय की। उनके निधन पर लखनऊ के भाजपा नेताओं ने शोक जताया है।

शारदा प्रताप शुक्ला सरोजनीनगर विधानसभा सीट से लगातार तीन बार विधायक चुने गए। एक बार उन्हें यूपी सरकार में मंत्री बनाया गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। सरोजनीनगर इलाके के कार्यकर्ता उनके निधन की सूचना के बाद उनके आवास पर पहुंचे। उन्होंने नेता की मौत पर शोक जताया। वहीं, सरोजनीनगर से वर्तमान विधायक विधायक राजेश्वर सिंह ने भी उनके निधन पर शोक प्रकट किया। शारदा प्रताप शुक्ला ने यूपी चुनाव 2022 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे थे। हालांकि, उन्हें जीत नहीं मिल पाई थी।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!