Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

होटल परिसर में कूड़े में लगाई आग, नगर निगम का बड़ा एक्शन

जोन-7 में नगर निगम की कार्रवाई, डायमंड पैलेस होटल पर ₹15 हजार का जुर्माना

लखनऊ। नगर निगम जोन-7 की टीम ने स्थलीय निरीक्षण के दौरान डायमंड पैलेस होटल में कूड़ा प्रबंधन नियमों के उल्लंघन का मामला पकड़ा। निरीक्षण में पाया गया कि होटल के कर्मचारी ने परिसर के अंदर पड़े कूड़े के ढेर में आग लगा दी थी, जिससे प्रदूषण फैलने और आसपास के लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका थी।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जोनल अधिकारी विकास सिंह के निर्देश पर नगर निगम ने होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ₹15,000 का शमन शुल्क वसूल किया। कार्रवाई के दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (SFI) रूपेंद्र भास्कर भी मौजूद रहे।

नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि खुले में कूड़ा जलाना पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन है। ऐसे मामलों में आगे भी दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

मनीष मिश्रा

राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!