Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

सरकारी स्कूल में बच्चों से पानी भरवाने का आरोप, जांच की मांग,

कीलरमऊ के विद्यालय का मामला, ग्रामीण बोले- मिड-डे मील के लिए बच्चों से कराया जा रहा काम।

एटा। ग्राम कीलरमऊ स्थित सरकारी विद्यालय में बच्चों से पानी भरवाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि मिड-डे मील का भोजन तैयार करने के लिए बच्चों से पानी भरवाया जाता है।

ग्रामीणों के अनुसार पढ़ाई के समय बच्चों को पानी भरने जैसे काम में लगाए जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद ग्रामीणों ने विद्यालय की व्यवस्था की जांच कराने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

मामले में विद्यालय स्तर से पक्ष सामने आने और जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!