Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
अपराध (Crime)दिल्ली की खबरेंफटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली: सब्जी मंडी इलाके में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, इलाके में दहशत

राजधानी दिल्ली के नॉर्थ जिले के सब्जी मंडी थाना क्षेत्र के मुकीम पूरा नई बस्ती में दिनदहाड़े लाखों की चोरी से सनसनी फैल गई है। इस दुस्साहसी वारदात से स्थानीय लोगों में भारी दहशत है।

घटना का पूरा मामला:
पीड़ित गौरव बैटरी रिक्शा चार्ज करने का काम करता है। घटना के वक्त वह अपनी गर्भवती पत्नी को देखने अस्पताल गया हुआ था। पत्नी की तबीयत खराब होने के चलते वह वहीं रुका रहा और घर पूरी तरह खाली था। दोपहर में जब उसकी बुजुर्ग मां अस्पताल से वापस लौटीं तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बिखरा पड़ा था।

लाखों की नकदी और ज्वेलरी ले गए चोर
चोर घर से लाखों रुपये की नकदी और कीमती ज्वेलरी लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सब्जी मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो चोरी हो जाने के बाद CCTV फुटेज चेक करते हैं और पुलिस थाने के चक्कर लगाते हैं?

पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन जारी है।

इलाके में बढ़ रही चोरी और स्नैचिंग

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से नए एसएचओ बनवारी लाल ने सब्जी मंडी थाने का चार्ज संभाला है, इलाके में चोरी और स्नैचिंग की घटनाओं में इजाफा हुआ है। बावजूद इसके पुलिस अभी तक इन वारदातों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है।

घर, दुकान या ऑफिस को बनाए 100% सुरक्षित – अब अपनाएं AI Based Advanced Smart Security System

दिनदहाड़े हुई चोरी ने यह साबित कर दिया है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं कि अब वे दोपहर के उजाले में भी ऐसी घटनाओं को अंजाम देने से नहीं डर रहे।

दिल्ली सब्जी मंडी चोरी | सब्जी मंडी थाना क्षेत्र दिल्ली | दिल्ली दिनदहाड़े चोरी | Delhi daylight robbery | Mukimpura robbery news | Delhi crime news today | Delhi theft cases 2025 | सब्जी मंडी दिल्ली न्यूज

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!