Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़
Trending

लखनऊ: विधायक राजेश्वर सिंह ने महिलाओं के सम्मान में निकाली ‘शक्ति का शंखनाद’ पदयात्रा

महिलाओं के परिधान पर मौलाना द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी से लखनऊ में माहौल गरमा गया है। इसे लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी देखी जा रही है। इसी क्रम में सरोजिनी नगर विधायक राजेश्वर सिंह ने महिलाओं के आत्म सम्मान और गरिमा की रक्षा के लिए ‘शक्ति का शंखनाद पदयात्रा’ का आयोजन किया।

कहाँ से कहाँ तक निकाली गई पदयात्रा

यह पदयात्रा बांग्ला बाजार चौराहा से शुरू होकर बांग्ला बाजार पुलिस चौकी तक निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। किसी के हाथ में तख्ती, किसी के हाथ में तिरंगा झंडा, तो कुछ महिलाओं ने तलवार लहराते हुए जोरदार विरोध जताया। चारों ओर रानी लक्ष्मीबाई, जीजाबाई के जयकारे सुनाई दिए।

विधायक राजेश्वर सिंह का बड़ा बयान

सूचना इंडिया संवाददाता ज्योति गुप्ता से खास बातचीत में विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा —

“हमारे लिए महिलाएं पूजनीय हैं। हम उनका अपमान कतई सहन नहीं करेंगे। मुस्लिम धर्मगुरु ने जो टिप्पणी की है, वह बेहद अपमानजनक है। चाहे कोई हिंदू हो या मुसलमान, भारत में नारियों का अपमान नहीं होगा। आज हम इस पदयात्रा से यह संदेश देना चाहते हैं कि हमारी भारत भूमि में नारी को पूजा जाता है, ना कि अपमानित किया जाता है।

लखनऊ में खुला अनोखा Musical Park, स्क्रैप से बने वाद्ययंत्र और खेल की अनोखी दुनिया

इस पदयात्रा के माध्यम से बीजेपी ने साफ कर दिया कि महिलाओं के सम्मान पर कोई समझौता नहीं होगा।

शक्ति का शंखनाद पदयात्रा लखनऊ | राजेश्वर सिंह सरोजिनी नगर विधायक | लखनऊ बीजेपी महिला विरोध प्रदर्शन | मौलाना अभद्र टिप्पणी विवाद | महिलाओं के सम्मान में पदयात्रा | bjp women protest lucknow | lucknow women rights news | bangla bazar padyatra lucknow

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!