लखनऊ में खुला अनोखा Musical Park, स्क्रैप से बने वाद्ययंत्र और खेल की अनोखी दुनिया
लखनऊवासियों के लिए घूमने-फिरने और फिटनेस के साथ संगीत का आनंद लेने की एक नई जगह तैयार हो गई है। लखनऊ का Musical Park, जिसे हार्मनी पार्क लखनऊ के नाम से जाना जाएगा, अब सभी के लिए खुल गया है।

यह अनोखा हार्मनी पार्क 12.90 एकड़ क्षेत्रफल में फैला हुआ है और इसे सीजी सिटी योजना के तहत विकसित किया गया है। पार्क को पीपीपी मॉडल पर तैयार किया गया है और इसकी खासियत यह है कि यह पूरी तरह वेस्ट-टू-आर्ट थीम पर आधारित है।
70 टन कबाड़ से बनी कला और संगीत का मेल
इस म्यूजिकल पार्क की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां लगाए गए सभी संगीत वाद्ययंत्र, मूर्तियां और इंस्टॉलेशन करीब 70 टन स्क्रैप (कबाड़) से बनाए गए हैं। पार्क के मैनेजर शादाब सलमानी ने बताया कि यहां हर चीज को कबाड़ से नया रूप दिया गया है, जिससे यह पार्क eco-friendly और पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने वाला भी बन गया है।




Harmony Park में क्या-क्या मिलेगा
हार्मनी पार्क लखनऊ में संगीत और मनोरंजन के साथ-साथ फिटनेस के भी कई विकल्प हैं। पार्क में मौजूद हैं:
- 53 म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट
- 20 अनोखी स्मारक मूर्तियां
- वॉकिंग ट्रैक और ओपन जिम
- क्रिकेट मैदान
- बास्केटबॉल, फुटबॉल, पिकल बॉल कोर्ट
- शूटिंग रेंज और तीरंदाजी क्षेत्र
- मिनी गोल्फ एरिया
यह लखनऊ में खुला संगीत और फिटनेस पार्क न केवल बच्चों बल्कि युवाओं और बुजुर्गों के लिए भी आदर्श स्थान है।
Plassio के पास, घूमने वालों के लिए परफेक्ट
डेंगू-चिकनगुनिया से जंग: नगर निगम लखनऊ ने फॉगिंग और जागरूकता पर बढ़ाया जोर
Plassio लखनऊ से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर बने इस हार्मनी पार्क में लोग परिवार और दोस्तों के साथ आकर पूरे दिन म्यूजिक और खेल का मजा ले सकते हैं। पार्क की कारीगरी और खूबसूरत सजावट इसे लखनऊ का नया tourist attraction बना देती है।
Location Harmony Park– R22C+4G4, Ahmamau, Uttar Pradesh 226002
हार्मनी पार्क लखनऊ क्यों जाएँ:- कुछ ख़ास Videos जो हम लाये हैं आपके लिए

