यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार दूसिया सेवानिवृत हुये।*

राजेश निग़म की खास रिपोर्ट
*यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार दूसिया सेवानिवृत हुये।*आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को परेड स्थित मंडलीय कार्यालय प्रथम यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लि के वरिष्ठ सहायक जितेंद्र कुमार दूसिया अपने 38 साल के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत हो गए कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडलीय प्रबंधक अर्पित लूथरा जी ने बताया कि जितेंद्र कुमार दूसिया हमारे साथ ज्यादा समय तक तो कार्य नहीं किया परंतु जो भी कार्य किया वह बड़ी ईमानदारी व कुशल जानकारी से किया मैं उनको दूसरी पारी शुरू करने के लिए इनको आशीर्वाद देते हैं और यह कामना करते है की स्वस्थ रहें मस्त रहें।यह भी कहा कि अगर यह ऑफिस में आना चाहते हैं तो इनका स्वागत है कार्यक्रम में अनेक वक्ताओं ने जितेंद्र कुमार दूसिया जी के सेवानिवृत होने पर अपने सुझाव साझा किया वरिष्ठ अभिकर्ता अरुण गुप्ता ने दूसिया जी को एक अनुसरण दिया कि आप सबसे पहले अपना वजन घटाएं आप का वजन काफ़ी बढ़ रहा है। कार्यक्रम में मंडलीय कार्यालय प्रथम से आये संजीव निगम ने भी अपने सुझाव साझा किये बताया कि इन्होंने हमारे साथ काम तो नहीं किया परंतु कंपनी में होने से और यूनियन में रहने से मुलाकात होती रही इनकी भी 38 साल की सर्विस हो गई मेरी भी कार्यक्रम का संचालन सुनील खन्ना व उप प्रबंधक बृजकिशोर द्वारा किया गया जितेंद्र कुमार दूसिया ने अपने विचार रखते हुऐ कहा कि मैंने करीब करीब 38 साल अपनी सेवा कंपनी को दी और यह मेरा परिवार है मैं इसे कभी भूल नहीं पाएंगे उन्होंने बताया कि मैं सर्वप्रथम कंपनी में विकास अधिकारी के पद पर 1988 में शाखा दो में कानपुर से शुरुआत की थी मैं 2001 से विकास अधिकारी फतेहपुर कार्यालय रहा। 2008 में मेरा कन्वर्जन सहायक पद पर हो गया 2012 में वरिष्ठ सहायक पद पर पदोन्नति हो गई 2017 में मेरा स्थानांतरण शाखा कार्यालय दो कानपुर में हो गया सन 2022 से मंडलीय कार्यालय प्रथम में है और आज 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत हो रहा कार्यक्रम में कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी तथा विभिन्न शाखा से आये अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित है। अभिकर्ताओं में मंडलीय कार्यालय के सभी व विभिन्न कार्यालय से आये अभिकर्ता उपस्थित है। कानपुर से राजेश निगम की रिपोर्ट




