Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
छठ पूजात्यौहारफटाफट खबरें
Trending

Chhath Puja 2024: मंत्री ए.के. शर्मा ने लखनऊ घाटों का औचक निरीक्षण किया

Chhath Puja 2024: Minister A.K. Sharma’s Surprise Visit to Lucknow Ghats for Safety and Cleanliness

पूरे देश में छठ महापर्व पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं, और इस उत्साह से राजधानी लखनऊ भी अछूती नहीं है। लखनऊ के गोमती नदी के कई प्रमुख घाटों, जैसे लक्ष्मण मेला मैदान, कुड़िया घाट, झूलेलाल घाट और हनुमान सेतु मंदिर पर छठ पर्व की तैयारी जोरों पर है। इन तैयारियों का जायजा लेने के लिए ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा ने घाटों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सौंदर्यीकरण, मरम्मत और छठी मैया की पूजा के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।

मंत्री शर्मा ने अधिकारियों को सभी घाटों पर सुरक्षा और स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए, साथ ही महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

पंडित अटल बिहारी वाजपेयी पक्का छठ घाट: पंडित खेड़ा में शुरू हुआ छठ महापर्व के लिए स्थायी घाट का निर्माण

लक्ष्मण मेला मैदान में हमारी टीम ने Chhath Puja के लिए वेदी बना रहीं महिलाओं से बातचीत की। महिलाओं ने बताया कि वे अपने पति और पुत्र की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए चार दिनों तक निर्जल व्रत रखती हैं और सूर्य देवता को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इस दौरान वे कई प्रकार के प्रसाद जैसे मालपुआ और ठोकवा भी तैयार करती हैं। वहीं, घाट पर एक महिला ने बताया कि अधिकांश महिलाएं अपने बेटों की सलामती के लिए यह व्रत करती हैं, लेकिन वह अपनी बेटी के लिए व्रत रखती हैं। उनका मानना है कि जब बेटियों को समान अधिकार दिया जाता है, तो उनके लिए व्रत रखना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

हमारी चैनल की संवाददाता ज्योति गुप्ता ने ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए. के. शर्मा से इस विषय पर सवाल किया। आइए, सुनते हैं कि इस पर मंत्री ए. के. शर्मा ने क्या कुछ कहा।

Jyoti Gupta

मैं ज्योति गुप्ता पिछले तीन वर्षों से "सूचना इंडिया - इंडिया की आवाज़" के साथ काम कर रही हूँ। नगर निगम, विद्युत विभाग, और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ, मेरा कार्यक्रम "सुलगता सवाल" लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। "सूचना इंडिया आपके द्वार" के माध्यम से भी मैं समाज के मुद्दों को सामने लाने का काम करती हूँ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!