बलरामपुर अस्पताल में प्रशासनिक फेरबदल: डॉ. देवाशीष शुक्ला बने नए चिकित्सा अधीक्षक

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शासन के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवा विभाग ने राजधानी लखनऊ स्थित बलरामपुर अस्पताल में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। शासन के आदेश के मुताबिक, वर्तमान में बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पद पर प्रोन्नत कर दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया गया है।

उनकी जगह अब बलरामपुर चिकित्सालय में डॉ. देवाशीष शुक्ला नए चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किए गए हैं। डॉ. शुक्ला अब तक बलरामपुर अस्पताल में परामर्शदाता पद पर सेवाएं दे रहे थे। शासन द्वारा जारी आदेश में दोनों अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने नए दायित्वों का कार्यभार त्वरित रूप से ग्रहण करें और इसकी सूचना शासन को अवश्य दें।
यह आदेश शासन की विशेष सचिव आर्यका अखौरी द्वारा जारी किया गया है। बलरामपुर अस्पताल में इस प्रशासनिक फेरबदल को स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।




