Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
सांस्कृतिकइधर उधर कीऋषिकेशफटाफट खबरें

Saraswati Vidya Mandir Inter College में विविध व्यंजनों के स्टॉल और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज (Saraswati Vidya Mandir Inter College) में छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें पानी पुरी, भेलपुरी और दीपक, माला जैसे अन्य आकर्षक स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इस आयोजन में प्रमुख अतिथियों के रूप में पूनम तनेजा (प्रधानाचार्य, आवास विकास शिशु मंदिर), सुरेंद्र नेगी (प्रधानाचार्य, शिशु मंदिर 14 बीघा), राजेंद्र प्रसाद पांडे (निदेशक, राजश्री चिल्ड्रन एकेडमी) और रजनी रावत (प्रधानाचार्य, बालिका शिशु मंदिर 14 बीघा) उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने अपने हुनर को प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। विभिन्न पारंपरिक और समकालीन नृत्यों और गायन के माध्यम से छात्राओं ने अपनी कला को उजागर किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना था, जिससे वे अपने भीतर छिपे रचनात्मक और उद्यमी गुणों को प्रदर्शित कर सकें।

Deepawali 2024: लहसुन बम ले जा रही स्कूटी में भयंकर विस्फोट, CCTV फुटेज में हादसे का खौफनाक मंजर

इस कार्यक्रम ने छात्राओं में आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया और उन्हें कुछ नया कर दिखाने की प्रेरणा दी। अतिथियों ने भी इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं का समग्र विकास होता है।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!