सेंट जोसेफ विद्यालय समूह में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
मनीष मिश्राAugust 17, 2026Last Updated: August 17, 2026
0 1 minute read
लखनऊ. आजादी के अमृत काल में स्वतंत्र भारत का 80वां स्वाधीनता दिवस सेंट जोसेफ समूह की राजाजीपुरम, सीतापुर रोड, रुचि खंड स्थित आदि सभी शाखाओं में बड़ी ही धूमधाम व उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की सभी शाखाओं में बड़ी ही संख्या में बच्चों के साथ अभिभावक भी उपस्थित थे।
इसके पूर्व प्रातः सैकड़ों की संख्या में बच्चों ने स्कूल बैण्ड के साथ हाथो में तिरगां लिये जोशीले नारे लगाते और देशभक्ति के गीतों के साथ अपने क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकाली। प्रभातफेरी को सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रचाना किया। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल भी उपस्थ्ति रहे।
राजाजीपुरम् स्थित शाखा में सेंट जोसेफ ग्रुप आफ इन्स्टीट्यूशन्स की संस्थापक अध्यक्ष शिक्षाविद्, प्रसिद्ध समाजसेवी डा. पुष्पलता अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया वही सीतापुर रोड स्थित व रूचिखण्ड शाखा में प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। बच्चों ने इस अवसर पर देशभक्ति व राष्ट्रीयता की भावना से ओत-प्रोत अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों व अभिभावको को संबोधित करते हुए डा. पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि हमारा तिरंगा अनगिनत भारतीय सपूतों के शौर्य का प्रतीक है। हमारी स्वतंत्रता हमारी धरोहर है जिसे अब सहेज कर रखना आने वाली पीढ़ी की जिम्मेदारी है। वही विद्यालय समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनायें देते हुए कहा कि आज देश सही हाथों में सुरक्षित है और निरन्तर प्रगति पथ पर अग्रसर है।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।