Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

पुत्रदा एकादशी पर वृंदावन में आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम

पुत्रदा एकादशी पर वृंदावन में आध्यात्मिक आस्था का अद्भुत संगम

संत श्री तुलछाराम जी महाराज से मिले डॉ. सुरेश चव्हाणके एवं डॉ. राजकुमार राजपुरोहित, संत सान्निध्य में लिया आशीर्वाद

वृंदावन। पुत्रदा एकादशी के पावन अवसर पर धर्मनगरी वृंदावन में आस्था, भक्ति और संत सान्निध्य का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन में ब्रह्मधाम आसोतरा के ब्रह्म सावित्री पीठाधीश्वर परम पूजनीय संत श्री तुलछाराम जी महाराज का 46वां चतुर्मास कार्यक्रम चल रहा है। इसी क्रम में सुदर्शन न्यूज चैनल के चेयरमैन डॉ. सुरेश चव्हाणके अपने परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे और संत श्री तुलछाराम जी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 26 सितंबर तक चलने वाले चतुर्मास कार्यक्रम में प्रतिदिन धर्म प्रवचन, आध्यात्मिक सत्संग, तप-साधना, यज्ञ एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है। डॉ. सुरेश चव्हाणके एवं उनके परिवार का राजस्थानी परंपरा के अनुरूप साफा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया। वहीं सुदर्शन चैनल के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. राजकुमार राजपुरोहित का भी राजपुरोहित समाज की ओर से साफा पहनाकर स्वागत किया गया। संत सान्निध्य और समाज के आत्मीय मिलन से चतुर्मास स्थल का वातावरण श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया। इस दौरान कान सिंह जी गुरडाई ने अतिथियों को गुरुमहाराज की कुटिया, भोजनशाला, सभा भवन सहित विभिन्न तपोआश्रमों का अवलोकन कराया तथा चतुर्मास के दौरान संचालित धार्मिक एवं आध्यात्मिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में कानसिंह गुरडाई, प्रह्लादसिंह मादड़ी, पवनसिंह ढाबर, रघुनाथसिंह आराबा, श्रवणसिंह नोरवा (चरखी दादरी), श्रवणसिंह नारवा, एसपी सिंह मेघलासिया, विशनसिंह घंटियाला, गोविंदसिंह, सांवल चंद धुमाड़िया, धुखाराम जूनी बाली, बृजेश दासपा, अशोकसिंह भेंसेर कोतवाली, मोतीसिंह थोब, ओमसिंह बासनी (बादशाह नमकीन) सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे। चतुर्मास के दौरान वृंदावन में संत सान्निध्य, धार्मिक अनुष्ठानों और आध्यात्मिक आयोजनों के चलते श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह बना हुआ है।

शशांक मिश्रा

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!