Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
फटाफट खबरेंब्रेकिंग न्यूज़भ्रष्टाचार
Trending

UP Energy Minister AK Sharma ने Shakti Bhawan में सख्त समीक्षा बैठक | UP Power Supply News

ऊर्जा मंत्री AK Sharma का सख्त तेवर: Shakti Bhawan में अधिकारियों की क्लास, विद्युत सेवाओं में सुधार के सख्त निर्देश

लखनऊ। 23 जुलाई, 2025

UP Energy Minister AK Sharma ने मंगलवार को Shakti Bhawan Meeting में ऊर्जा विभाग के अधिकारियों की कड़ी क्लास लगाई और Power Supply Uttar Pradesh को लेकर कई सख्त निर्देश जारी किए। मंत्री श्री शर्मा ने साफ कहा कि Complaint Redressal Electricity में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

फील्ड में उतरें अधिकारी, जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरें

बैठक में मंत्री ने चेतावनी दी कि अधिकारी अपनी कुर्सियों से चिपके न रहें बल्कि फील्ड में निकलकर ट्रांसफार्मर की क्षति, ट्रिपिंग और मानसून जनित व्यवधानों को तुरंत दूर करें। उन्होंने स्पष्ट कहा कि UPPCL Chairman समेत हर स्तर के अधिकारी जनता के प्रति जवाबदेह हैं और जमीनी हकीकत समझें।

AK Sharma ने कहा कि विभाग को केवल बिल वसूलने की दुकान न समझा जाए, यह जन सेवा है। यदि फीडर पर लाइन काटनी पड़े तो पहले यह सुनिश्चित हो कि जिन उपभोक्ताओं ने समय पर बिल भरा है, उन्हें परेशानी न हो।

Transformer Upgrade UP पर भी फोकस

ऊर्जा मंत्री ने Transformer Upgrade UP को लेकर कहा कि बार-बार ट्रांसफार्मर जलने की शिकायतें तुरंत दूर हों। जरूरत पड़े तो क्षमता वृद्धि (अपग्रेडेशन) समय से पहले कराई जाए। गलत रिपोर्टिंग और फर्जी विजिलेंस छापों पर भी सख्ती से कार्रवाई होगी।

पंडित खेड़ा की समस्या: समिति को मिला आश्वासन, तीन दिवसीय धरना समाप्त

टोल फ्री नंबर और सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के निर्देश

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का समाधान टोल फ्री नंबर, पोर्टल और सोशल मीडिया के माध्यम से समयबद्ध हो। किसी भी स्तर पर अनदेखी पाई गई तो सख्त कार्रवाई तय है।

बैठक में गूंजे तीखे सवाल

AK Sharma ने कहा:

  • “बकवास बंद करिए, मैं झूठ सुनने नहीं बैठा हूं।”
  • “नीचे जमीन पर सच्चाई कुछ और है, फर्जी रिपोर्टिंग से जनता का भरोसा टूट रहा है।”
  • “विद्युत विभाग को बदनाम करने की सुपारी किसी ने ले रखी है?”
  • “गलत जगह विजिलेंस रेड, बिल सुधार के नाम पर वसूली — अब नहीं चलेगा।”

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर अधिकारी संवेदनशीलता नहीं दिखाएंगे तो जिम्मेदारी तय होगी और सख्त ऐक्शन होगा।

रिकॉर्ड स्तर पर बिजली आपूर्ति, लेकिन लापरवाही पर जीरो टॉलरेंस

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि Power Supply Uttar Pradesh आज रिकॉर्ड स्तर पर है लेकिन इसके बावजूद यदि उपभोक्ता परेशान हैं तो यह गंभीर है। अधिकारियों को जनता से सीधे संवाद बढ़ाने, जनप्रतिनिधियों से बैठकें करने और संवेदनशील इलाकों में नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए।

Jyoti Gupta

मैं ज्योति गुप्ता पिछले तीन वर्षों से "सूचना इंडिया - इंडिया की आवाज़" के साथ काम कर रही हूँ। नगर निगम, विद्युत विभाग, और नगर विकास जैसे महत्वपूर्ण विभागों की रिपोर्टिंग के साथ-साथ, मेरा कार्यक्रम "सुलगता सवाल" लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय है। "सूचना इंडिया आपके द्वार" के माध्यम से भी मैं समाज के मुद्दों को सामने लाने का काम करती हूँ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!