🟥 प्लेटफार्म संख्या-6 पर 70 यात्रियों की क्षमता वाला अस्थायी वेटिंग एरिया शुरू, मोबाइल चार्जिंग से लेकर टॉयलेट तक की सुविधा उपलब्ध
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन स्टेशन पर एक और सराहनीय पहल की है। रेलवे प्रशासन द्वारा प्लेटफार्म संख्या-6 पर ऐरावत हेरिटेज इंजन के निकट लगभग 70 यात्रियों की क्षमता वाला अस्थायी यात्री प्रतीक्षालय शुरू किया गया है, जहां रेल यात्रियों को निःशुल्क सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार गर्मी और बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए इस विशेष प्रतीक्षालय की व्यवस्था की गई है, ताकि यात्रियों को ट्रेन के इंतजार के दौरान राहत मिल सके। प्रतीक्षालय में बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ टॉयलेट, मोबाइल चार्जर, पंखे और मेज जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
यात्रियों ने भी पूर्वोत्तर रेलवे की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्लेटफार्म पर इस तरह की सुविधा मिलने से लंबे इंतजार के दौरान काफी सहूलियत होगी। रेलवे प्रशासन लगातार यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है और यह नई व्यवस्था उसी प्रयास का हिस्सा मानी जा रही है।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।