Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
Breaking Newsउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

केंद्रीय मंत्री ने किया अल्ट्रासाउंड केंद्र का शुभारंभ,

अधिवक्ता संघ ने मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन।

जलेसर/एटा। केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने बुधवार देर शाम बाईपास रोड स्थित गोयल हॉस्पिटल में आधुनिक तकनीक से युक्त अल्ट्रासाउंड सेंटर का फीता काटकर शुभारंभ किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सेंटर शुरू होने से स्थानीय लोगों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए आगरा जाने की परेशानी से राहत मिलेगी। कम खर्च में नगर में ही जांच की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस दौरान जितेंद्र कुमार दिवाकर, दिनेश कुमार बंसल, डॉ. गौरव गोयल, अमित कुलश्रेष्ठ, राहुल गौतम, हरीश राजपूत आदि मौजूद रहे।
इसी क्रम में तहसील अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने पूर्व अध्यक्ष नेत्रपाल सिंह बघेल के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष रामेश्वर सिंह यादव और सचिव डीएस यादव ने ज्ञापन दिया।
अध्यक्ष ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक तहसील अधिवक्ता संघ न्यायिक कार्यों का विरोध अनिश्चितकाल तक जारी रखेगा।

Amit Kumar
Amit Kumar (Special Correspondent)

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!