महापौर सुषमा खर्कवाल की अध्यक्षता में बैठक, नगर आयुक्त ने मांगी रोजाना प्रगति रिपोर्ट
लखनऊ। शहर के स्कूलों और कॉलेजों से जुड़े जलकर एवं सीवर कर निर्धारण को लेकर प्राप्त आपत्तियों के निस्तारण के लिए सोमवार को नगर निगम मुख्यालय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की। इस दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
🟥 एक सप्ताह में पूरी होगी आपत्तियों की सुनवाई बैठक में महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिक्षण institutions से संबंधित सभी लंबित आपत्तियों की सुनवाई और पुनरीक्षण की प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि कर निर्धारण से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि स्कूलों और कॉलेजों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
🟥 संशोधित वार्षिक मूल्य तत्काल अपडेट करने के निर्देश नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुनरीक्षण के बाद वार्षिक मूल्य में होने वाले संशोधन को तत्काल ऑनलाइन एवं अभिलेखों में अपडेट किया जाए। साथ ही प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए, जिससे आपत्तियों के निस्तारण की नियमित निगरानी की जा सके।
🟥 समन्वय बनाकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर बैठक में अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह समेत सभी जोनल अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कर निर्धारण और आपत्तियों के मामलों में आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें तथा सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित करें।
मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल
मनीष मिश्रा पिछले 7 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।