Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
राजनीतिउत्तराखंड (Uttarakhand)

गन्ने का भुगतान न होने पर आक्रोशित किसानों ने शुगर मिल गेट पर की तालाबंदी

डोईवाला; शुगर मिल डोईवाला को चले लगभग 1 माह से भी ज्यादा हो गया है, लेकिन सरकार ने किसानों का गन्ना भुगतान अभी तक नहीं किया है। जिसके चलते आक्रोशित किसानों ने आज मिल गेट पर तालाबंदी कर अपना आक्रोश जताया। और शीघ्र ही गन्ना भुगतान करने की मांग की।
बता दें कि किसानो ने शुगर मिल के ईडी से मिलकर शीघ्र गन्ना बकाया भुगतान करने की मांग की थी, लेकिन अभी तक भुगतान ना होने की वजह से आक्रोशित किसानों ने शुगर मिल गेट पर तालाबंदी कर गन्ने का भुगतान करने की मांग की है।
इस दौरान किसान नेता राजेंद्र सिंह व उम्मेद बोरा ने कहा कि किसानों द्वारा पहले ही मिल प्रशासन को ज्ञापन ज्ञापन देकर बता दिया गया था कि अगर 3 जनवरी तक गन्ने का भुगतान नहीं किया गया तो 4 जनवरी को किसान शुगर मिल गेट पर तालाबंदी कर धरना प्रदर्शन करेंगे। जिसके चलते किसानो को यह कदम उठाना पड़ा है।
बता दें कि इस समय गेहूं की बुवाई का सीजन है, इसके साथ ही किसानों के बच्चों की स्कूल की फीस आदि भी जमा होनी है। ओर किसानों की आय का एकमात्र जरिया सिर्फ कृषि है, जिससे किसानों की हर जरूरत पूरी होती है। पर अभी तक गन्ने का भुगतान ना होने की वजह किसान अपने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में असमर्थ है, ओर उन्हें आर्थिक रूप से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

logo
Soochna India

सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के अनुभवी पत्रकारों और लेखकों की पूरी टीम काम कर रही हैं, सूचना इंडिया के एडिटोरियल टीम के पास 15 वर्षों का गहन अनुभव है। राजनीति, सामाजिक मुद्दों, और अर्थव्यवस्था पर उनकी रिपोर्ट्स और लेखन शैली ने उन्हें मीडिया जगत में विशेष पहचान दिलाई है। सूचना इंडिया ने विगत 15 वर्षों में कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट्स का नेतृत्व किया है और पत्रकारिता में निष्पक्षता और नैतिकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें एक विश्वसनीय आवाज बनाया है। उन्होंने अपने काम के लिए कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं और युवा पत्रकारों को मार्गदर्शन देने में भी सक्रिय हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!