Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़

AI से बदलेगा फिजियोथेरेपी का भविष्य, लखनऊ में दो दिवसीय ASPT Conclave का समापन

विशेषज्ञ बोले—AI डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट का विकल्प नहीं, इलाज को बेहतर बनाने वाला मजबूत सहयोगी

लखनऊ। फिजियोथेरेपी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते इस्तेमाल, रोबोटिक रिहैबिलिटेशन और डिजिटल हेल्थकेयर की संभावनाओं पर मंथन के साथ रविवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में दो दिवसीय ASPT Conclave 2026 का समापन हुआ। Academic Society for Physiotherapy की ओर से 5 और 6 सितंबर को आयोजित सम्मेलन की थीम “Artificial Intelligence in Physiotherapy” रही।

सम्मेलन में देशभर से फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ, शिक्षाविद, शोधकर्ता, क्लिनिकल फिजियोथेरेपिस्ट और विद्यार्थी शामिल हुए। वैज्ञानिक सत्रों में AI आधारित मूवमेंट एनालिसिस, गेट और पोस्चर असेसमेंट, क्लिनिकल डिसीजन मेकिंग, मेडिकल इमेजिंग, पर्सनलाइज्ड रिहैबिलिटेशन और डिजिटल हेल्थकेयर पर चर्चा हुई।

🔴 AI से बढ़ेगी इलाज की सटीकता

पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने कहा कि AI फिजियोथेरेपिस्ट का विकल्प नहीं है, बल्कि मरीज की स्थिति को बेहतर समझने और उपचार संबंधी निर्णय को अधिक सटीक बनाने में सहायक तकनीक है। इसके साथ ही डेटा प्राइवेसी, मरीज की निजता, नैतिकता और पेशेवर जवाबदेही जैसे मुद्दों पर भी जोर दिया गया।

पहले दिन Pulmonary Rehabilitation & Physiotherapy Workshop और Advanced Electrotherapy Module आयोजित हुए। इसमें रेस्पिरेटरी फिजियोथेरेपी, व्यायाम प्रशिक्षण, NCV, EMG, TECAR, लेजर थेरेपी और रोबोटिक रिहैबिलिटेशन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

सम्मेलन का उद्घाटन डॉ. RMLIMS के निदेशक प्रो. (डॉ.) सी.एम. सिंह के मुख्य आतिथ्य में हुआ। आयोजन प्रो. सिंह और प्रो. (डॉ.) सूर्यकांत के मार्गदर्शन में हुआ। युवा शोधकर्ताओं ने शोध-पत्र और पोस्टर प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक संध्या “Vibrance” और सम्मान समारोह भी आकर्षण का केंद्र रहे।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!