Welcome to Soochna India   Click to listen highlighted text! Welcome to Soochna India
ब्रेकिंग न्यूज़फटाफट खबरेंलखनऊ

हवा भी सबसे साफ, वार्ड भी नंबर-1: लखनऊ ने देशभर में मारी बाजी; शहर को ₹1.50 करोड़, वार्ड-70 को ₹50 लाख का पुरस्कार

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में लखनऊ ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) के तहत नेशनल बेस्ट परफॉर्मिंग सिटीज की कैटेगरी-1 में लखनऊ को पहला स्थान मिला है। इसके साथ ही नगर निगम जोन-4 के वार्ड संख्या-70 को 30 हजार से अधिक आबादी वाले वार्डों की श्रेणी में देश का सर्वश्रेष्ठ वार्ड चुना गया है।

नई दिल्ली के इंदिरा पर्यावरण भवन स्थित गंगा ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, नगर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त पंकज श्रीवास्तव और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान ने सम्मान ग्रहण किया। नगर निगम के प्रेस नोट के अनुसार, लखनऊ को प्रथम स्थान के साथ ₹1.50 करोड़, जबकि वार्ड-70 को ₹50 लाख का नकद पुरस्कार मिला।

🔴 1100 ई-वाहन, 97 स्वीपिंग मशीनें बनीं ताकत

नगर निगम का दावा है कि करीब 1,100 इलेक्ट्रिक वाहनों से डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रह किया जा रहा है। इनके लिए 12 चार्जिंग स्टेशन और 916 चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। वहीं, सड़कों की धूल कम करने के लिए 97 इलेक्ट्रिक मैकेनाइज्ड स्वीपिंग मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। करीब 559 किलोमीटर सड़कों को एंड-टू-एंड पक्का करने का भी दावा है।

🔴 कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण पर रहा फोकस

नगर निगम के मुताबिक शहर में 2,550 टन प्रतिदिन क्षमता के जरिए कचरे के वैज्ञानिक प्रसंस्करण की व्यवस्था की गई है। कंपैक्टर ट्रांसफर स्टेशन बनने से कचरा वाहनों के रोजाना चक्कर करीब 240 से घटकर 150 रह गए हैं।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने उपलब्धि का श्रेय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व, नगर विकास मंत्री के मार्गदर्शन, नगर निगम की टीम और शहरवासियों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य लखनऊ को और स्वच्छ, हरित और बेहतर शहर बनाना है।

मनीष मिश्रा
राज्य संवाददाता,
सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल

मनीष मिश्रा पिछले 8 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

मनीष मिश्रा

मनीष मिश्रा राज्य संवाददाता, सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल मनीष मिश्रा पिछले 5 वर्षों से सूचना इंडिया न्यूज़ चैनल के साथ राज्य संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं, और लखनऊ नगर निगम से संबंधित खबरों को गंभीरता के साथ जनता के समक्ष लाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने लखनऊ शहर के नागरिकों के सड़क, पानी, स्ट्रीट लाइट, सीवर और सफाई जैसी महत्वपूर्ण समस्याओं को नगर निगम के अधिकारियों के समक्ष प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया है। उनकी रिपोर्टिंग की बदौलत नगर निगम के संबंधित अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से लिया और निस्तारण के लिए सक्रिय कदम भी उठाए। मनीष का उद्देश्य हमेशा से जनहित के मुद्दों को उजागर करना और प्रशासन को जिम्मेदार बनाना रहा है, जिसके लिए वह पत्रकारिता में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Click to listen highlighted text!